वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

के द्वारा छनित:

नवीनतम समाचार

अलेप्पो के स्कूलों में बच्चों को रास्तों पर सुरक्षित चलने के बारे में बताया जाता है.
UNICEF/Grove Hermansen

'समाप्त नहीं हुआ है अभी सीरिया में संकट'

सीरिया के भविष्य के लिए समर्थन जुटाने के उद्देश्य से होने वाले 'ब्रसेल्स सम्मेलन' से पहले, संयुक्त राष्ट्र की तीन एजेंसियों ने आगाह किया है कि संकट अब भी बना हुआ है. सीरिया में विकट परिस्थितियों में रह रहे लोगों की सतत और व्यापक सहायता के लिए 3.3 अरब डॉलर की अपील की गई है.

'सत्ता में महिलाएं' विषय पर यूएन महासभा कक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम.
UN Photo/Evan Schneider

'राजनीतिक ताक़त में कमी' झेल रही हैं महिलाएं

संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष मारिया फ़र्नान्डा एस्पिनोसा ने कहा है कि दुनिया भर में महिलाओं को मिलने वाली राजनीतिक भागीदारी की प्रक्रिया में प्रगति का चक्र हाल के सालों में पीछे खिसक रहा है. न्यूयॉर्क में  महिलाओं की स्थिति पर आयोग के 63वें सत्र के दौरान सत्ता में महिलाओं की भागीदारी विषय पर चर्चा हुई. 

युम्बी शहर में चुनाव आयोग की क्षतिग्रस्त इमारत.
UNJHRO

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य: हिंसा की नई लहर उठने की आशंका

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (OHCHR) ने चेतावनी भरे अंदाज़ में कहा है कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पश्चिमी हिस्से में हिंसा की नई लहर कभी भी उठ सकती है. साथ ही सरकार से अनुरोध किया गया है कि हिंसा प्रभावित क्षेत्र में दो समुदायों के बीच तनाव और द्वेष को कम करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए.

मैरी फ़ातिया (दक्षिण सूडान) और मुनीबा मज़ारी (पाकिस्तान) वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए.
UN Women/Ryan Brown

महिला अधिकारों पर वार्षिक बैठक में बुनियादी सेवाओं पर ज़ोर

लैंगिक समानता और महिला अधिकारों पर चर्चा के नज़रिए से अहम 'कमीशन ऑन द स्टेट्स ऑफ़ वीमेन' का 63वां सत्र न्यूयॉर्क में शुरू हो गया है. पहले दिन हुई चर्चा में महिलाओं और लड़कियों को ज़रूरत पर आधारित और मानवाधिकारों के अनुरूप, मूलभूत सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की गई है.

आधा झुका हुआ यूएन ध्वज.
UN Photo/Yih Peng Chia

विमान दुर्घटना में मारे गए यूएन कर्मचारियों के 'सेवा भाव' को कायम रखने की अपील

इथियोपिया में एक विमान दुर्घटना में  150 से ज़्यादा लोगों के मारे जाने के बाद दुनिया भर से शोक संदेश मिल रहे हैं और उन्हें श्रृद्धांजलियां दी जा रही हैं. मृतकों के सम्मान में संयुक्त राष्ट्र कार्यालयों में यूएन ध्वजों को आधा झुका दिया गया है. विमान हादसे में कम से कम 21 संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों की मौत हुई है.

रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया मतदान.
Alexandre Soares

गिनी-बिसाऊ में लोकतंत्र के नए ‘अध्याय का उदय’

पश्चिम अफ़्रीकी देश गिनी-बिसाऊ के लिए नियुक्त संयुक्त राष्ट्र के विशेष उपप्रतिनिधि ने नेशनल असेंबली चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक ढंग से निपट जाने के लिए नेताओं, मतदाताओं और अधिकारियों को बधाई दी है. 

 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश (फ़ाइल).
UN Photo/Mark Garten

यूएन महासचिव ने इथियोपिया विमान हादसे पर शोक जताया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने इथियोपिया की राजधानी आदिस अबाबा के नज़दीक हुए एक विमान हादसे में सभी यात्रियों के मारे जाने पर गहरा शोक जताया है. विमान में चालक दल के 8 सदस्यों के अलावा 149 यात्री सवार थे जिनमें संयुक्त राष्ट्र कर्मचारी भी शामिल हैं.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संयुक्त राष्ट्र में कार्यक्रम का आयोजन.
UN Women/Ryan Brown

'ऐतिहासिक अन्यायों को चुनौती देनी होगी'

निर्णय लेने वाले पदों पर महिलाओं की संख्या बढ़ाना बेहद ज़रूरी है और सदियों से चले आ रहे अन्यायों को रोकना भी. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019 के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने बताया कि यूएन में वरिष्ठ पदों पर लैंगिक बराबरी हासिल करने में सफलता मिली है. 

चाड के एक स्कूल में युवतियों को मासिक धर्म से जुड़ी जानकारी देने का प्रयास.
UN Photo/Eskinder Debebe

मासिक धर्म संबंधी 'मिथकों और वर्जनाओं को तोड़ना होगा'

संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों ने अपील जारी कर कहा है कि माहवारी संबंधी अनुचित धारणाओं और वर्जनाओं को तोड़े जाने की आवश्यकता है. दुनिया के कई देशों में महिलाओं और लड़कियों को इस भेदभाव से मुक्ति दिलाए जाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए. 

राबात में एक कंपनी के मार्केटिंग विभाग में काम करने वालीं दो महिलाएं.
World Bank/Arne Hoel

'वैश्विक प्रगति के लिए अहम है' महिला सशक्तिकरण

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने संदेश में कहा है कि महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता, वैश्विक प्रगति के लिए आवश्यक हैं.  महिलाओं और लड़कियों द्वारा किए जाने वाले अभिनव प्रयास लैंगिक समानता हासिल करने के लक्ष्य में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं.