वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

के द्वारा छनित:

नवीनतम समाचार

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून (दाएँ), पोप बेनेडिक्ट 16वें के साथ, यूएन मुख्यालय में. (अप्रैल 2008)
UN Photo

शान्ति की तलाश में ‘अथक’: पोप बेनेडिक्ट को यूएन प्रमुख की श्रद्धांजलि

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने, शनिवार को पोप बेनेडिक्ट 16वें को श्रद्धांजलि अर्पित की है जिनका 95 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया. पोप बेनेडिक्ट ने ख़राब स्वास्थ्य के कारण लगभग एक दशक पहले, कैथोलिक चर्च के मुखिया की हैसियत से इस्तीफ़ा दे दिया था.

2022 की प्रमुख घटनाएँ.
UN / Vadim MIlitsin

वीडियो: 2022 की अहम घटनाएँ, यूएन की भूमिका

संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2022 के दौरान, यूक्रेन में युद्ध से लेकर अन्य क्षेत्रों में हिंसक टकरावों, जलवायु परिवर्तन व स्वास्थ्य संकट पर जवाबी कार्रवाई व हताश परिस्थितियों से जूझ रहे ज़रूरतमन्द लोगों तक जीवनरक्षक सहायता पहुँचाने तक विविध, आपस में गुंथी हुई वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में अग्रणी भूमिका निभाई है. एक वीडियो रिपोर्ट...

बांग्लादेश के कॉक्सेस बाज़ार के तट पर रोहिंज्या शरणार्थियों को सुरक्षित उतारा जा रहा है. (फ़ाइल)
© UNICEF/Patrick Brown

ख़तरनाक समुद्री यात्राएँ करने के लिये मजबूर रोहिंज्या शरणार्थियों की रक्षा की पुकार

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त (OHCHR) वोल्कर टर्क ने सुरक्षा व शरण की तलाश में, समुद्र में जोखिम भरी यात्राएँ के लिये मजबूर होने वाले हज़ारों हताश रोहिंज्या लोगों की रक्षा के लिए, एक समन्वित क्षेत्रीय दृष्टिकोण अपनाए जाने का आहवान किया है. साथ ही, उन्होंने वर्ष 2023 के लिये अपने सन्देश में सर्वजन के लिये गरिमामय जीवन सुनिश्चित करने की पुकार लगाई है. 

एंडीज़ पर्वतीय क्षेत्र में स्थानीय महिलाएँ.
SGP-GEF-UNDP Peru/Enrique Castro-Mendívil

2022 पर एक नज़र: अधिकारों की लड़ाई लड़ रही महिलाओं को पुरज़ोर समर्थन

संयुक्त राष्ट्र ने महिलाओं व लड़कियों के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के लिये, विश्व भर में साझीदार संगठनों के साथ मिलकर अपने प्रयास 2022 में जारी रखे, जिनके केन्द्र में महिला अधिकारों के लिये समर्थन सुनिश्चित करना, उनके साथ होने वाले दुर्व्यवहार व शोषण से बचाव, महिलाओं व लड़कियों की सहायता पर केन्द्रित स्वास्थ्य उपायों का समर्थन करना और उनके जीवन में बेहतरी सुनिश्चित करना था.

ब्राज़ीलियाई फ़ुटबॉलर पेले, बाल कल्याण के लिये फ़ीफ़ा-यूनीसेफ़ की साझा पहल के अवसर पर एक कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे हैं. (नवम्बर 2001)
© UNICEF/Susan Markisz

ब्राज़ील के महान फ़ुटबॉलर, पेले का निधन, यूनेस्को ने जताया गहरा शोक

फ़ुटबॉल के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार किये जाने वाले, ब्राज़ील के महान फ़ुटबॉलर पेले का साओ पॉलो में 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, जहाँ उनका एक अस्पताल में कैंसर बीमारी का उपचार चल रहा था. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है.

बाथी कुजू अपनी सबसे छोटी बेटी गोल के साथ दक्षिण सूडान के पिबोर में एक पोषण केंद्र में खेल रहे हैं.
© UNICEF/Helene Sandbu Ryeng

दक्षिण सूडान: 'बढ़ती हिंसा' पर विराम लगाने के लिये तत्काल हस्तक्षेप की अपील

दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS) ने अपने अन्तरराष्ट्रीय साझेदार संगठनों के साथ मिलकर ग्रेटर पिबोर क्षेत्र में, जोंगलेई राज्य के हथियारबन्द युवाओं द्वारा बढ़ती हिंसा पर तत्काल रोक लगाने का आग्रह किया है. समाचारों के अनुसार, रविवार से अब तक कम से कम 57 लोगों की मौत हो चुकी है और अनेक अन्य घायल हुए हैं.

अफ़ग़ानिस्तान के कन्दाहार में एक पोलियो अभियान के तहत, बच्चे का टीकाकरण किया जा रहा है.
© UNICEF/Frank Dejongh

अफ़ग़ानिस्तान: ग़ैर-सरकारी संगठनों में महिलाओं के काम करने पर रोक की कठोर निन्दा

संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों और नागरिक समाज संगठनों के प्रमुखों ने गुरूवार को एक स्वर में, अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान प्रशासन से आग्रह किया है कि ग़ैर-सरकारी संगठनों में महिलाओं के काम करने पर लगाई गई पाबन्दी को हटाया जाना होगा.

काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य में सेवारत, मोरक्को के घायल शान्तिरक्षक को उपचार के लिये हैलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया जा रहा है.
MONUSCO

2022 पर एक नज़र: गहराते हिंसक टकरावों के बीच, अन्तरराष्ट्रीय सम्वाद, शान्ति के लिये एकमात्र आशा

इस वर्ष फ़रवरी महीने में यूक्रेन पर रूसी सैन्य बलों का आक्रमण, विश्व भर में बड़ी उथलपुथल की वजह बना, मगर उससे इतर भी, अन्य क्षेत्रों में जारी युद्ध, हिंसक टकराव और अशान्ति से चिन्ता गहराती रही. इस पृष्ठभूमि में, संयुक्त राष्ट्र ने अन्तरराष्ट्रीय सम्वाद की अहमियत को निरन्तर रेखांकित किया और एक नए शान्ति एजेंडा की योजना की घोषणा भी की.

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश अन्तरराष्ट्रीय शान्ति दिवस के अवसर पर यूएन मुख्यालय में स्थित शान्ति घंटी को बजा रहे हैं. (फ़ाइल)
UN Photo/Manuel Elias

यूएन महासचिव का नव-वर्ष सन्देश: 2023 को शान्ति स्थापना का साल बनाने का आहवान

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने अपने नव-वर्ष सन्देश में 2023 को एक ऐसा साल बनाने की पुकार लगाई है, जिसमें आमजन की ज़िंदगियों, घरों, और दुनिया में फिर से शान्ति का वास हो सके. उन्होंने कहा कि विश्व को, शान्ति की पहले से कहीं अधिक आवश्यकता है, और इसलिये नए साल में शब्दों और कार्यों की बुनियाद में शान्ति को रखा जाना होगा. 

प्रवासन के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन (IOM) और यूक्रेन में मिशन, विस्थापित और युद्ध प्रभावित लोगों को ठंड के मौसम से निपटने में मदद करने के प्रयासों को आगे बढ़ा रहा है.
IOM / Iryna Tymchyshyn

यूक्रेन : 'सबसे चुनौतीपूर्ण' सर्दियों में, सात लाख लोगों की सहायता के लिये प्रयास

संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी (IOM) ने यूक्रेन में भीषण सर्दी के मौसम के दौरान विस्थापित और युद्ध प्रभावित लोगों तक मानवीय सहायता पहुँचाने के प्रयासों को तेज़ किया है. देश में शून्य से नीचे पहुँचे तापमान के और अधिक लुढ़कने की आशंका है, और लाखों नागरिक कड़ाके की सर्दी में कठिन हालात में जीवन गुज़ार रहे हैं.