विवादित आबिये क्षेत्र में झड़पों में आम लोगों व शान्तिरक्षकों के मारे जाने की निन्दा
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने सूडान और दक्षिण सूडान के बीच विवादित सीमा क्षेत्र – आबिये प्रशासनिक क्षेत्र में पिछले सप्ताहांत हुई अन्तर-सामुदायिक झड़पों पर गहरी चिन्ता व्यक्त की है, जिसमें अनेक आम लोगों और संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम सुरक्षा बल (UNISFA) मिशन में सेवारत दो शान्तिरक्षकों के मारे जाने की ख़बर है.