वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

के द्वारा छनित:

यूक्रेन

यूक्रेन में ज़ैपोरिझझिया परमाणु संयंत्र
Unsplash/Yehor Milohrodskyi

यूक्रेन: ज़ैपोरिझझिया परमाणु संयंत्र पर सैन्य गतिविधियाँ ख़त्म करने की अपील

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने गुरूवार को कहा है कि यूक्रेन में ज़ैपोरिझझिया परमाणु संयंत्र के आसपास सैन्य गतिविधियाँ तुत्काल बन्द होनी होंगी. उन्होंने उस क्षेत्र में और आसपास जारी गोलाबारी के सम्भावित ख़तरों के बारे में आगाह भी किया है.

यूक्रेन में यूएनडीपी के कुछ लोग, विकलांगता वाले एक व्यक्ति के साथ मुलाक़ात करते हुए.
UNDP, Yulia Samus

यूक्रेन: युद्ध के कारण, विकलांगता वाले बच्चे अनुपात से अधिक प्रभावित

संयुक्त राष्ट्र द्वारा नियुक्त चार स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञों ने गुरूवार को कहा है कि यूक्रेन पर रूसी हमले से शुरू हुए युद्ध के कारण उपजे मौजूदा मानवीय संकट से, विकलांगता वाले व्यक्तियों पर अनुपात से अधिक असर पड़ रहा है, विशेष रूप से संस्थानों में मौजूद बच्चों पर.

काला सागर अनाज निर्यात के तहत, यू्क्रेन के अनाज का लगभग 26 हज़ार टन भण्डार लेकर पहला जहाज़ को, लेबनान में अपनी की तरफ़ बढ़ने के लिये मंज़िल के लिये, हरी झण्डी मिल गई है.
© UNOCHA

यूक्रेन के अनाज निर्यात जहाज़ - रज़ोनी को मंज़िल के लिये हरी झण्डी

काला सागर अनाज निर्यात समझौते के अन्तर्गत यूक्रेन का लगभग 26 टन अनाज लेकर रवाना हुआ – रज़ोनी नामक व्यासायिक जहाज़, तुर्की के इस्तान्बूल में निर्धारित निरीक्षण के लिये कुछ समय रुकने के बाद, बुधवार को अपनी मंज़िल लेबनान के लिये रवाना हो गया है.

काला सागर अनाज निर्यात समझौते के प्रावधानों के तहत, यूक्रेन का एक जहाज़ - रज़ोनी अनाज लेकर, ओडेसा बन्दरगाह से रवाना होते हुए.
OCHA/Saviano Abreu

यूक्रेन से अनाज निर्यात के पहले जहाज़ की रवानगी का स्वागत

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने काला सागर से होकर यूक्रेन के अनाज निर्यात पर हाल ही में हुए, यूएन समर्थित अति महत्वपूर्ण समझौते के तहत यूक्रेनी बन्दरगाह ओडेसा से अनाज की खेप लेकर पहले जहाज़ की रवानगी का स्वागत किया है. काला सागर अनाज निर्यात समझौते पर यूक्रेन, रूस और तुर्कीये ने गत 22 जुलाई को हस्ताक्षर किये हैं.

संयुक्त राष्ट्र के राजनैतिक व शान्तिनिर्माण मामलों की अवर महासचिव रोज़मैरी डीकार्लो, यूक्रेन की स्थिति पर सुरक्षा परिषद को सम्बोधित करते हुए.
UN Photo/Mark Garten

यूक्रेन: उत्साहजनक अनाज निर्यात समझौते के बावजूद, युद्ध समाप्ति की क्षीण सम्भावनाएँ

संयुक्त राष्ट्र के राजनैतिक व शान्तिनिर्माण मामलों की प्रमुख रोज़मैरी डीकार्लो ने शुक्रवार को सुरक्षा परिषद को बताया है कि यूक्रेन में, युद्ध समाप्त होने के कोई संकेत नज़र नहीं आ रहे हैं, जिसे गत 24 फ़रवरी को रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद पाँचवें महीने से भी ज़्यादा समय हो गया है, व लड़ाई और ज़्यादा सघन हो रही है.

यूक्रेन में युद्ध की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था की रफ़्तार धीमी होने का अनुमान है.
© IMF/Brendan Hoffman

यूक्रेन: ओडेसा बन्दरगाह शहर में मिसाइल हमलों की निन्दा

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने यूक्रेन के ओडेसा बन्दरगाह पर शनिवार को हुए मिसाइल हमलों की कड़े शब्दों में निन्दा की है. 

तुर्कीये के इस्तान्बूल शहर में - काला सागर अनाज निर्यात समझौते पर दस्तख़त किये जाने के दौरान, यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश(बाएँ) और तुर्कीये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप अर्दोगान (दाएँ) 22 जुलाई 2022.
UNIC Ankara/Levent Kulu

'काला सागर अनाज निर्यात समझौता', पूरी दुनिया के लिये 'एक प्रकाश स्तम्भ', गुटेरेश

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने शुक्रवार को कहा है कि काला सागर के ज़रिये यूक्रेन के अनाज का निर्यात फिर शुरू करने के बारे में हुआ समझौता एक ऐसी दुनिया में “आशा का एक प्रकाश स्तम्भ” जिसकी दुनिया को बहुत ज़्यादा आवश्यकता है. यूएन प्रमुख ने तुर्कीये के इस्तान्बूल शहर में इस समझौते पर दस्तख़त किये जाने के अवसर पर ये बात कही.

यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश, न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय में, पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए. (फ़ाइल)
UN Photo

यूक्रेन: विन्नीत्सिया में मिसाइल हमले की निन्दा, 20 से ज़्यादा की मौत

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश गुरूवार को यूक्रेन के केन्द्रीय विन्नीत्सिया इलाक़े में हुए एक घातक मिसाइल हमले पर हतप्रभ हैं जिसमें ख़बरों के अनुसार 22 लोगों की मौत हुई है और 100 अधिक घायल हुए हैं. मृतकों में तीन बच्चे भी हैं.

यूक्रेन के क्रास्ने गाँव में गेहूँ की उपज.
© FAO/Anatolii Stepanov

यूक्रेन के अनाज की निर्यात बहाली, एक अहम बढ़त वाला क़दम

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने अनाज का निर्यात बहाल करने के मुद्दे पर रूस और यूक्रेन के दरम्यान, तुर्कीये में यूएन समर्थित बातचीत में हुई प्रगति को, “दुनिया भर में मानव तकलीफ़ें कम करने व भुखमरी के हालात आसान करने के लिये उम्मीद की एक किरण क़रार दिया है”.

पोलैण्ड सीमा के पास यूक्रेनी शरणार्थी.
© UNHCR/Chris Melzer

यूक्रेन: शरणार्थी घर वापसी के लिये इच्छुक, मगर पहले शान्ति व बेहतर सुरक्षा हालात ज़रूरी

संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) का एक नया सर्वेक्षण दर्शाता है कि यूक्रेन में युद्ध के कारण अपना घर छोड़ने के लिये मजबूर अधिकांश शरणार्थी जल्द से जल्द अपने घर वापिस लौटना चाहते हैं. मगर, क़रीब दो-तिहाई शरणार्थी सुरक्षा हालात बेहतर होने और टकराव में कमी आने तक शरण प्रदान करने वाले देशों में ही रहने के इच्छुक हैं.