वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

यूक्रेन

संयुक्त राष्ट्र का विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) और मानवीय सहायता कार्यों की समन्वय एजेंसी OCHA, यूक्रेन में व्यापक पैमाने पर लोगों को सहायता मुहैया करा रहे हैं.
© WFP/Viktor Pesenti

यूक्रेन: सम्पर्क रेखा के इर्दगिर्द पहुँच की गारण्टी की अपील

यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष सहायता अधिकारी डेनीज़ ब्राउन ने बीते सप्ताह के दौरान सघन गोलाबारी का शिकार हुए पूर्वोत्तर शहर – ख़ारकीयेव से, शुक्रवार को रूस व उसके साझीदार बलों से, पूरी सम्पर्क रेखा वाले इलाक़ों में अत्यन्त ज़रूरी मानवीय सहायता सामग्री की आपूर्ति करने की अनुमति की गारण्टी दिये जाने की एक आपात अपील जारी की है.

यूक्रेन के कीयेव क्षेत्र में, होरेन्का स्थित एक स्कूल के मलबे में खड़ी हुई एक लड़की.
© UNICEF/Olena Hrom

यूक्रेन: 'विवेकहीन युद्ध' के छह महीने, गुटेरेश ने दोहराई शान्ति अपील

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने बुधवार को सुरक्षा परिषद में कहा है कि यूक्रेन में “विवेकहीन युद्ध” को छह महीने हो चुके हैं, और उसका अभी कोई अन्त नज़र नहीं आता है. उन्होंने शान्ति के लिये अपनी अपील फिर दोहराई है.

यूनीसेफ़ सदभावना दूत और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, यूक्रेनी शरणार्थियों से मुलाक़ात करते हुुए.
UNICEF

यूनीसेफ़ की सदभावना दूत, प्रियंका चोपड़ा की यूक्रेनी शरणार्थियों से भेंट

यूनीसेफ़ की सदभावना दूत, प्रियंका चोपड़ा जोनास की यूक्रेनी शरणार्थियों से मुलाक़ात

अस्पतालों को चेर्निहाइव क्षेत्र में IOM से सोलर लैम्प दिये जा रहे हैं.
यूक्रेनी प्रिज्म एनजीओ

यूक्रेन: अन्धेरे में रौशनी की एक किरण

यूक्रेन पर रूसी आक्रमण थमने का कोई संकेत नज़र नहीं आ रहा है मगर, संयुक्त राष्ट्र, उन क्षेत्रों में जहाँ गोलीबारी के कारण बिजली के बुनियादी ढाँचे नष्ट हो गए हैं या क्षतिग्रस्त हुए हैं, वहाँ मानवीय सहायता सामग्री की आपूर्ति लगातार जारी रख रहा है, जिसमें सौर लैम्प (solar lamps) भी शामिल हैं. इससे, विशेष रूप से खिड़की रहित तहख़ानों में स्थित आश्रयों में अन्धेरे से कुछ राहत मिलती है.

यूक्रेन की एक 11 वर्षीय लड़की की दोनों टांगें, एक मिसाइल हमले में जाती रहीं, लवीव के एक अस्पताल में उसका इलाज हुआ है.
© Courtesy of Lviv Territorial Medical Union Hospital

यूक्रेन: युद्ध में लगभग 1,000 बच्चे हताहत, तत्काल युद्ध विराम की पुकार

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष – UNICEF की प्रमुख कैथरीन रसैल ने सोमवार को कहा है कि यूक्रेन में युद्ध से लगभग 1,000 लड़के व लड़कियाँ या तो मारे गए हैं या घायल हुए हैं. उन्होंने यह जानकारी देते हुए शान्ति की तत्काल ज़रूरत को भी रेखांकित किया है.

यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश, काला सागर अनाज निर्यात समझौते के तहत, इस्तान्बूल में, अनाज ले जाने वाले एक जहाज़ की मौजूदगी महसूस करते हुए.
UN Photo/Mark Garten

यूक्रेन: यूएन प्रमुख की योरोप यात्रा, 'आशा वाहन' को देखने के साथ सम्पन्न

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने शनिवार को अपनी योरोप यात्रा पूरी करते हुए, काला सागर अनाज निर्यात समझौते के तहत, अनाजों से भरे दो जहाज़ों की रवानगी देखी. इस समझौते के तहत हॉर्न अफ़्रीका क्षेत्र में भुखमरी के हालात में तत्काल कुछ राहत मुहैया कराने के प्रयास शामिल हैं.

यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश, यूक्रेन के ओडेसा बन्दरगाह में एक जहाज़ में लदे अनाज की रवानगी को महसूस करते हुए.
UN Photo/Mark Garten

यूक्रेन: धनी देशों से, विकासशील देशों की मदद के लिये अपने ‘बटुए’ और ‘दिल’ खोलने की पुकार

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने वैश्विक बाज़ारों को यूक्रेन के अनाज की आपूर्ति बहाल होने के हालात में, धनी देशों का आहवान किया है कि वो अनाज की ख़रीद में विकासशील देशों की मदद करें. उन्होंने ये अपील शुक्रवार को विश्व मानवीय दिवस पर, यूक्रेन के ओडेसा बन्दरगाह से की.

महासचिव एंतोनियो गुटेरेश (दाएँ), राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की (बीच में) और तुर्कीये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप अर्दोआन, यूक्रेन के लवीव में एक पत्रकार सम्मेलन करते हुए.
संयुक्त राष्ट्र फोटो/मार्क गार्टन

यूक्रेन: ‘अनाज समझौता, राजनय की जीत’ यूएन प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने गुरूवार को यूक्रेन के लवीव शहर में पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि दुनिया भर में निर्बल हालात वाले लोगों तक खाद्य उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद के लिये किये गए ऐतिहासिक काला सागर अनाज कार्यक्रम को लागू करने में देखी गई सकारात्मक गति, उन लोगों के लिये राजनय की जीत दर्शाती है जो बढ़ती क़ीमतों के संकट में फँस गए हैं. साथ ही, यूक्रेन के मेहनती किसानों के लिये भी यह एक जीत है.

काला सागर अनाज निर्यात समझौते के तहत, 26 हज़ार टन अनाज की पहली खेप को, लेबनान के लिये हरी झण्डी.
OCHA/Levent Kulu

यूएन प्रमुख यूक्रेन की यात्रा पर लवीव पहुँचे

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश, यूक्रेन की यात्रा पर बुधवार को, पश्चिमी इलाक़े में सबसे बड़े शहर लवीव पहुँचे हैं.

यूक्रेन में ज़ैपोरिझझिया परमाणु संयंत्र
Unsplash/Yehor Milohrodskyi

यूक्रेन: ज़ैपोरिझझिया परमाणु संयंत्र पर सैन्य गतिविधियाँ ख़त्म करने की अपील

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने गुरूवार को कहा है कि यूक्रेन में ज़ैपोरिझझिया परमाणु संयंत्र के आसपास सैन्य गतिविधियाँ तुत्काल बन्द होनी होंगी. उन्होंने उस क्षेत्र में और आसपास जारी गोलाबारी के सम्भावित ख़तरों के बारे में आगाह भी किया है.