वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

वीडियो - हब (Video-Hub)

वीडियो हब (VIDEO HUB)
यूएन हिन्दी न्यूज़ की मल्टीमीडिया सामग्री...
यूएन महासभा ने सभी के लिए सतत शान्ति के निर्माण पर उच्च स्तरीय वार्ता.
UN Photo/Eskinder Debebe

UNGA78: यूएन महासभा का 78वाँ सत्र: एक बानगी

यूएन महासभा का 78वाँ सत्र 6 सितम्बर को आरम्भ हो चुका है और इस सत्र में 18 सितम्बर को, विभिन्न विषयों पर, अति महत्वपूर्ण बैठकें व सम्मेलन शुरू होंगे. 25 सितम्बर तक चलने वाले इस वार्षिक उच्चस्तरीय सत्र में, इन देशों के प्रतिनिधि, शान्ति को आगे बढ़ाने, सुरक्षा और सतत विकास जैसी आपस में गुँथी हुई चुनौतियों के समाधान तलाश करने हेतु , अपनी बात विश्व के समक्ष रखेंगे. (वीडियो)

पूर्व अफ़ीम किसान मजार शाह अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार प्रान्त के सुरख़रुद ज़िले में अपने सब्जी के खेत में सिंचाई करते हुए.
UN News / David Mottershead

अफ़ग़ानिस्तान: मेथमफ़ेटामीन मादक ड्रग की तस्करी में चिन्ताजनक वृद्धि

संयुक्त राष्ट्र के ड्रग्स एवं अपराध निरोधक कार्यालय (UNODC) की नवीनतम रिपोर्ट में कहा गया है कि अफ़ग़ानिस्तान और पड़ोसी देशों में मेथमफ़ेटामीन ड्रग के, ग़ैरक़ानूनी उत्पादन व बढ़ती तस्करी के परिणामस्वरूप, ज़ब्त की गई ‘मेथ’ की मात्रा वर्ष 2019 में 100 किलोग्राम से कम थीजोकि 2021 में बढ़कर 2,700 किलोग्राम तक पहुँच गई है. (वीडियो)

यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश (दाएँ) ने भारत की राजधानी नई दिल्ली में जी20 शिखर बैठक से पहले पत्रकारों को सम्बोधित किया.
UN India/Ruhani Kaur

जी-20 सम्मेलन: वैश्विक ध्रुवीकरण के युग में, एकजुटता पर बल

विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों, संयुक्त राष्ट्र, योरोपीय संघ और अफ़्रीकी संघ के नेतागण, जी-20 समूह की शिखर बैठक में शिरकत करने के लिए, 9-10 सितम्बर (2023) को, भारत की राजधानी नई दिल्ली में एकत्र हुए. सम्मेलन के दौरान, जी20 समूह के नेताओं द्वारा सर्वसम्मति से 'नई दिल्ली घोषणापत्र' पारित किया गया. एक वीडियो झलक...

बारिश के कारण शरणार्थी शिविरों तक पहुँचना चुनौतीपूर्ण हो गया है.
© UNOCHA/Iramaku Vundru Wilfred

सूडान: आन्तरिक रूप से विस्थापित लोगों की सहायता के लिए प्रयास

सूडान में कई महीनों से चल रहे संघर्ष के कारण, अब 30 लाख से अधिक लोग देश की सीमाओं के भीतर विस्थापित हो चुके हैं. व्हाइट नाइल राज्य में, बारिश के कारण शिविरों तक पहुँच चुनौतीपूर्ण बनी हुई है. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) और साझेदार संगठन, विस्थापित परिवारों को सहायता प्रदान करने की पुरज़ोर कोशिशें कर रहे हैं. एक वीडियो रिपोर्ट...

अपोलो 8, चंद्रमा पर पहले मानवयुक्त मिशन की तस्वीर.
NASA

भारत: चन्द्रयान की सफलता, अन्तरिक्ष विज्ञान का अहम पड़ाव

भारत का चन्द्रयानबुधवार23 अगस्त कोचन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचा हैजोकि एक असाधारण सफलता है. भारत के इस मिशन कोअन्तरिक्ष रहस्य सुलझाने और चांद से जानकारी एकत्र करने के लिएएक अहम उपलब्धि माना जा रहा है. संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि, रुचिरा काम्बोज ने, बुधवार को न्यूयॉर्क में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि भारत, चन्द्रमा पर उतरने वाला चौथा देश और दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया है. एक वीडियो रिपोर्ट...

यूनिसेफ़ के सद्भावना दूत और महान भारतीय बल्लेबाज़ सचिन तेन्दुलकर ने श्रीलंका का दौरा किया और बच्चों की शिक्षा और पोषण कार्यक्रमों में निवेश बढ़ाने की सिफारिश की.
UNICEF

बच्चों की शिक्षा और पोषण में संसाधन निवेश ज़रूरी, सचिन तेंदुलकर

महान क्रिकेटर रह चुके सचिन तेन्दुलकर ने, यूनीसेफ़ के दक्षिण-एशिया सदभावना दूत के रूप मेंश्रीलंका का दौरा किया है. सचिन ने साबरागामूवा प्रान्त में यूनीसेफ़ द्वारा संचालित कार्यक्रमों का जायज़ा लिया. सचिन तेन्दुलकर का मानना है कि बच्चों की शिक्षा और पोषण में संसाधन निवेश करकेहम ना केवल उनके भविष्य मेंबल्कि हर एक देश के भविष्य में निवेश कर रहे हैं. (वीडियो)

डेरियन अन्तराल पार करने के बाद एक महिला अपनी बेटी को कसकर पकड़े हुए.
© UNHCR/Nicolo Filippo Rosso

यूनीसेफ़ - डेरियन जंगल पार करते बच्चों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि

यूनीसेफ़ के अनुसारकोलम्बिया और पनामा के दरम्यान सीमा पर डेरियन जंगल पार करने वाले बाल प्रवासियों की संख्या 2023 में तेज़ी से बढ़ी है. 2023 में अभी तक बाल प्रवासियों की संख्या, 2022 का कुल आँकड़ा पार कर चुकी है. साल 2023 के पहले छह महीनों में, 40 हज़ार से अधिक बच्चे डेरियन अन्तराल पार करने के लिए ख़तरनाक यात्रा कर चुके हैं. ऐसे में यूनीसेफ़, सरकारों व भागीदारों के साथ मिलकर, प्रवास मार्गों पर बच्चों व उनके परिवारों को जीवनरक्षक सहायता प्रदान करने के प्रयासों में जुटा है. (वीडियो)

बांग्लादेश के कॉक्सेस बाज़ार शरणार्थी शिविर में तूफ़ान मोका से बड़ी संख्या में बच्चे प्रभावित हुए थे.
© UNICEF/Sultan Mahmud Mukut

बांग्लादेश: रोहिंज्या बच्चों की शिक्षा की मुहिम

विस्थापन समस्याओंशिक्षण केन्द्रों में आग लगने और चक्रवात मोका के बावजूदस्कूल खुलने के पहले दिन, बांग्लादेश के रोहिंज्या शरणार्थी शिविरों की कक्षाएँ उत्साहित बच्चों से भरी नज़र आईं. (वीडियो)

क्षयग्रस्त FSO सेफ़र से दस लाख बैरल से अधिक तेल दूसरे जहाज़ में पम्प किया जा रहा है.
© UNOCHA

सेफ़र जहाज़: 10 लाख बैरल तेल रिसाव का ख़तरा: 5 मुख्य तथ्य

यमन तट के निकट लाल सागर में जर्जर हो चुके विशाल जहाज़ टैंकर – सेफ़र से 10 लाख बैरल से अधिक तेल को पम्प के ज़रिए एक अन्य जहाज़ में लादने का अभियान जारी है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने बताया कि दो वर्षों तक "राजनैतिक ज़मीन तैयार करनेधनराशि जुटाने और परियोजना विकास" के बादयमन तट के निकट लाल सागर में पर्यावरणीय आपदा रोकने के लिएसंयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में अभियान आरम्भ हुआ है. (वीडियो)

चाड में एड्रे शरणार्थी शिविर में WFP द्वारा भोजन वितरित किया जाता है.
© WFP/Julian Civiero

सूडान: हिंसक टकराव के 100 दिन, शरणार्थियों के लिए गहराता संकट

सूडान में परस्पर विरोधी सैन्य बलों के बीच हिंसक टकराव को शुरू हुए 100 दिन बीत चुके हैं, जिसकी छाया में लाखों लोग, विशेष रूप से बच्चे व महिलाएँ, अपने घरों से विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं. युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक स्वास्थ्य व अन्य अति-आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है. यूएन शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) और साझेदार संगठन एक साथ मिलकर, इस मानवीय संकट से निपटने हेतु जीवनरक्षक सहायता पहुँचाने के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं और उन्होंने सुरक्षित स्थान की तलाश में जान बचाकर भाग रहे लोगों की बढ़ती संख्या के मद्देनज़र हिंसा पर तुरन्त विराम लगाए जाने का आग्रह किया है. (वीडियो)