वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

अफ़ग़ानिस्तान: मेथमफ़ेटामीन मादक ड्रग की तस्करी में चिन्ताजनक वृद्धि

अफगानिस्तान में एक पुरुष किसान पानी की नहर में खड़े होकर खुरपी से अपने सब्जी के खेत की सिंचाई कर रहा है।
UN News / David Mottershead पूर्व अफ़ीम किसान मजार शाह अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार प्रान्त के सुरख़रुद ज़िले में अपने सब्जी के खेत में सिंचाई करते हुए.

अफ़ग़ानिस्तान: मेथमफ़ेटामीन मादक ड्रग की तस्करी में चिन्ताजनक वृद्धि

क़ानून और अपराध रोकथाम

संयुक्त राष्ट्र के ड्रग्स एवं अपराध निरोधक कार्यालय (UNODC) की नवीनतम रिपोर्ट में कहा गया है कि अफ़ग़ानिस्तान और पड़ोसी देशों में मेथमफ़ेटामीन ड्रग के, ग़ैरक़ानूनी उत्पादन व बढ़ती तस्करी के परिणामस्वरूप, ज़ब्त की गई ‘मेथ’ की मात्रा वर्ष 2019 में 100 किलोग्राम से कम थी, जोकि 2021 में बढ़कर 2,700 किलोग्राम तक पहुँच गई है. (वीडियो)