Women in Peace Missions 2020
संयुक्त राष्ट्र शान्तिरक्षा के अथक 75 वर्ष
संयुक्त राष्ट्र शान्तिरक्षा की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर शान्तिरक्षकों के बेमिसाल जज़्बे को अभिनन्दन करते हुए याद किया जा रहा है कि यूएन शान्तिरक्षक, किस तरह लोगों के जीवन की रक्षा व उसमें बदलाव की ख़ातिर, अथक कार्यरत रहे हैं. ( वीडियो फ़ीचर)
मध्य अफ़्रीकी गणराज्य में यूएन मिशन के स्टाफ़ की गिरफ़्तारी की कड़ी निन्दा
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने मध्य अफ़्रीकी गणराज्य (CAR) में बन्दी बनाए गए यूएन शान्तिरक्षा मिशन के चार सदस्यों को रिहा किये जाने की पुकार लगाई है.
साइप्रस गतिरोध सुलझाने के लिये नई पहल, यूएन प्रमुख को यथार्थवादी अपेक्षाएँ
साइप्रस के भीतर दशकों पुराने तनाव का हल निकालने के इरादे से, संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में एक ताज़ा कोशिश, मंगलवार को जिनीवा में शुरू हुई है. यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश के प्रवक्ता ने कहा है कि यूएन प्रमुख इस प्रयास में ठोस प्रगति के लिये वास्तविकता पर आधारित अपेक्षाएँ रखे हुए हैं.
बदलाव की साक्षी - अनु मेल्को
फिनलैण्ड की नागरिक, अनु मेल्को दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ सुधार इकाई की प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं. उनका मानना है कि संघर्ष भरे इलाक़ों में महिला शान्तिरक्षक एक प्रेरणास्रोत के रूप में कार्य करते हैं. इसके अलावा, उन्हें शान्तिरक्षा के कार्य से बहुत सन्तुष्टि मिलती है, और इस ऐहसास से बहुत गर्व महसूस होता है कि वह संयुक्त राष्ट्र के लिये योगदान दे रही हैं. (वीडियो)...
छोटे पैकेट की बड़ी शक्ति: ऐनी की कहानी
माली में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन - MINUSMA की सूचना संचालन उप प्रमुख, ऐनी फैम क़द में छोटी हैं, लेकिन उनके इरादे बहुत ऊँचे हैं. उनका मानना है कि संयुक्त राष्ट्र में एकदम अन्तरराष्ट्रीय और विविधतापूर्ण माहौल है, और सभी महिलाओं को इसमें शामिल होना चाहिये, क्योंकि यह एक बहुत ही समावेशी और ज्ञानवर्धक अनुभव है. (वीडियो)...
एक सपने की शुरूआत: ज़ोहरा की कहानी
इराक़ में UNAMI के एक क्षेत्रीय कार्यालय की प्रमुख और सुरक्षा समन्वयक, ज़ोहरा तबौरी ने विभिन्न देशों की नौ अन्य महिलाओं सहित उस वीडियों श्रृंखला में जगह बनाई है, जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘शान्ति ही मेरा मिशन है’ ’नामक अभियान के तहत जारी की गई है. 31 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1325 की 20वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में यह अभियान शुरू किया गया. देखिये, ज़ोहरा की शान्तिरक्षक बनने की कहानी, इस वीडियो में...
चुनौतियों के पार: फ़ियोना की कहानी
फ़ियोना बेने, युगाण्डा की नागरिक हैं और इराक़ में UNAMI में सुरक्षा विभाग में कार्यरत हैं. उनका मानना है कि संयुक्त राष्ट्र शान्तिरक्षक के रूप में कार्य करना बेहद सन्तुष्टिपूर्ण व चुनौतीपूर्ण अनुभव है, जो करियर के लिये महान अवसर प्रदान करता है. (वीडियो)...
इतिहास सहेजतीं - जैनिफ़र की कहानी
UNVMC, कोलम्बिया में सत्यापन अधिकारी और फोटोग्राफ़र, जैनिफर मोरेनो कहतीं हैं कि संयुक्त राष्ट्र के शान्ति मिशन पर काम करने से उनका व्यक्तिगत और पेशेवर स्तर पर ज्ञानवर्धन हुआ है. इस वीडियो में देखिये, जैनिफ़र किस तरह ऐतिहासिक लम्हे अपने क़ैमरे में क़ैद कर रही हैं...
दूसरा मौक़ा - विवियाना की कहानी
अर्जेंटीना नेशनल जेण्डरमेरी UNVMC, कोलम्बिया की अन्तरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक सार्जेण्ट, विवियाना कैबरेरा लाइबेरिया में एक संयुक्त राष्ट्र मिशन पर काम कर रही थीं, जब उनके पति एक दुर्घटना का शिकार हो गए और उन्हें घर वापस जाना पड़ा. एक साल बाद, उन्हें फिर मिशन में शामिल होने का मौक़ा मिला. पति की यादों से मिले प्रोत्साहन और अपनी लगन से उन्होंने अपने सपने पूरे करने के लिये, एक बार फिर उड़ान भरी. इस वीडियो में देखिये - विवियाना की कहानी...
बाधाओं से परे: फ़ातिमा ख़ामिस का शान्ति मिशन
सूडानी मूल की फ़ातिमा ख़ामिस मध्य अफ्रीकी गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र के मिशन में असाधारण योगदान कर रही हैं. कड़ी परम्पराओं वाले समाज में शिक्षा के लिये रास्ता बनाना और एक इजीनियर के रूप में काम करना फ़ातिमा ख़ामिस के लिये आसान नहीं रहा है, मगर उन्होंने बहुत सी बाधाएँ पार की हैं. उनकी कहानी, उन्हीं की ज़ुबानी - शान्ति ही मेरा मिशन है - वीडियो श्रंखला में...