वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

वीडियो - हब (Video-Hub)

वीडियो हब (VIDEO HUB)
यूएन हिन्दी न्यूज़ की मल्टीमीडिया सामग्री...
अमेरिका के कोलोराडो में नस्लवाद के विरोध में प्रदर्शन. (फ़ाइल)
© Unsplash/Colin Lloyd

नस्लभेद के लिए हमारी दुनिया में कोई जगह नहीं, यूएन प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने कहा है कि जातिवाद और नस्लीय भेदभाव का हमारी दुनिया में कोई स्थान नहीं है – ख़ासतौर पर संयुक्त राष्ट्र में तो बिल्कुल भी नहीं. नस्लवाद विरोधी रणनीति पर संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों के लिए एक वीडियो सन्देश में उन्होंने कहा कि इस संकट को ख़त्म करना हमारी पहचान का आधार है - और विश्व में अपने मिशन की पूर्ति के लिए आवश्यक है. (वीडियो)

21 फरवरी 2021 को इंडोनेशिया के पूर्वी जकार्ता में, बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में एक लड़का और उसकी माँ, पानी के बीच से जा रहे हैं.
© UNICEF/UN0421878/Wilander

पूर्वी एशिया व प्रशान्त क्षेत्र में, जलवायु संकट से बच्चों के जीवन को जोखिम

यूनीसेफ़ की नवीनतम क्षेत्रीय रिपोर्ट 'ओवर द टिपिंग प्वाइंट' के अनुसार, पूर्वी एशिया और प्रशान्त क्षेत्र के बच्चे, किसी भी अन्य क्षेत्र की तुलना में, अनगिनत व परस्पर गुँथे हुए जलवायु एवं पर्यावरणीय ख़तरों व झटकों का अधिक सामना करते हैं. इस रिपोर्ट में, बच्चों की सुरक्षा के लिए जलवायु-कुशल सामाजिक सेवाओं और नीतियों में निवेश करने की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस क्षेत्र में जन्मे बच्चे, अपने दादा-दादी की तुलना में आज छह गुना अधिक जलवायु सम्बन्धित आपदाओं का अनुभव कर रहे हैं. यूनीसेफ़ के पूर्वी एशिया और प्रशान्त में स्थित कार्यालय में WASH, जलवायु और टिकाऊ पर्यावरण की क्षेत्रीय सलाहकार, सिल्विया गया के साथ बातचीत पर आधारित एक वीडियो में और अधिक जानकारी...

दक्षिणपूर्वी माली में मेनका में संयुक्त राष्ट्र के झंडे के साथ संयुक्त राष्ट्र शान्तिरक्षक.
MINUSMA/Harandane Dicko

उम्मीदों की मशाल थामे हैं, नीले हैलमैट वाले साथी

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने, अन्तरराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शान्तिरक्षक दिवस पर एक वीडियो सन्‍देश में कहा है कि संयुक्त राष्ट्र शान्तिरक्षक, अधिक शान्तिपूर्ण विश्व के प्रति हमारे संकल्प की धड़कन हैं और वे, "75 वर्ष से विश्व भर में संघर्षों और उथल-पुथल से त्रस्त लोगों व समुदायों को सहारा देते आ रहे हैं."

दक्षिण सूडान में यूएन मिशन में सेवारत, मेजर रितु मलिक.
UNMISS

शान्ति स्थापना के मार्ग पर, हर शान्तिरक्षक की भूमिका अहम

दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS) के तहत, मालाकल में तैनात भारतीय शान्तिरक्षक मेजर रितु मलिक का कहना है कि हिंसक टकराव और असुरक्षा से जूझ रहे देशों में, यूएन शान्तिरक्षक, शान्ति स्थापना के विशाल लक्ष्य को पाने में बूंद-बूंद, अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं. मेजर रितु मलिक ने बताया कि एक शान्तिरक्षक के रूप में तैनाती के दौरान उन्होंने कम ही समय में बहुत कुछ सीखा है, और चुनौतियों के बावजूद, विविध पृष्ठभूमियों व देशों से आए शान्तिरक्षकों के साथ, यूएन के झंडे तले सेवाएँ प्रदान करना, एक शानदार अनुभव है. 29 मई को 'अन्तरराष्ट्रीय यूएन शान्तिरक्षक दिवस' के अवसर पर, मेजर रितु मलिक के साथ यूएन न्यूज़ की एक ख़ास बातचीत...

दक्षिण सूडान में यूएन सहायता मिशन UNMISS में तैनात, भारत के एक शान्तिरक्षक मेजर प्रशान्त राठी ने, अपने यूएन न्यूज़ के साथ बातचीत में, अनुभव साझा किए.
UN News

यूएन शान्तिरक्षकों की असाधारण सेवा की एक बानगी - मेजर प्रशान्त राठी

यूएन शान्तिरक्षा अभियानों के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर, शान्तिरक्षकों के बेमिसाल जज़्बे को याद किया जा रहा है. यूएन शान्तिरक्षक, हमारे जीवन की रक्षा व उसमें बदलाव की ख़ातिर, किस तरह लगातार मुस्तैद रहते हैं. दक्षिण सूडान में यूएन मिशन - UNMISS में तैनात एक भारतीय शान्तिरक्षक - मेजर प्रशान्त राठी से, अन्तरराष्ट्रीय यूएन शान्तिरक्षक दिवस के अवसर पर एक, यूएन न्यूज़ की एक ख़ास बातचीत. (वीडियो)

यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश (बाएँ), घाना की शान्तिरक्षक कैप्टेन सिसिलिया ऐरिज़ुआह को, 2022 का सैन्य लैंगिक पैरोकार पुरस्कार प्रदान करते हुए. (25 मई 2023)
UN Photo/Evan Schneider

घाना की शान्तिरक्षक को, यूएन सैन्य लैंगिक पैरोकार पुरस्कार

ऐबयेई में संयुक्त राष्ट्र के अन्तरिम सुरक्षा बल (UNISFA) में तैनात, घाना की एक यूएन शान्तिरक्षक कैप्टेन सिसिलिया ऐरज़ुआह को,  वर्ष 2022 के, यूएन सैन्य लैंगिक पैरोकार पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार महिलाओं, शान्ति और सुरक्षा पर सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव संख्या 1325 के सिद्धान्तों को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है.

सम्पर्क प्लाटून कमांडर, कैप्टन सिसीलिया ऐरज़ुआह ने ऐबयेई में यूएन अन्तरिम सुरक्षा बल (UNISFA) में अपनी तैनाती के दौरान, लैंगिक समानता की ज़ोरदार पैरोकारी की है और समुदायों को पूरी तरह से साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया. (वीडियो)

सूडान में संघर्ष से भागे सूडानी शरणार्थी, चाड के कौफ्रॉन में अस्थायी आश्रयों में.
© WFP/Jacques David

सूडान संकट के बारे में पाँच मुख्य तथ्य

सूडान में त्वरित समर्थन बलों (RSF) और सूडानी सशस्त्र बलों (SAF) के बीच, राजधानी ख़ारतूम और उसके बाहर अनेक हिस्सों में लड़ाई भड़कने के बाद से सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और हज़ारों अन्य घायल हुए हैं. संवेदनशील हालात में रह रहे अनेक परिवारों को गम्भीर खाद्य असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है. बुनियादी खाद्य वस्तुओं की क़ीमतें आसमान छू रहीं हैं, महिलाएँ और बच्चे हिंसा के शिकार हो रहे हैं और देश के भीतर विस्थापित लोगों की संख्या में निरंतर वृद्धि दर्ज की गई है. सूडान संकट से सम्बन्धित पाँच मुख्य तथ्य... (वीडियो)

यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश, स्पेन में कार्लोस वी योरोपीय पुरस्कार स्वीकार करते हुए ( मई 2023)
© Juan Carlos Rojas

यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश, कार्लोस वी योरोपीय पुरस्कार से सम्मानित

यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने, मंगलवार को स्पेन में कार्लो वी योरोपीयन पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा कि एकजुटता के बिना, टिकाऊ शान्ति नहीं हो सकती और हम सब मिलकर इसे मज़बूत कर सकते हैं. कार्लोस वी योरोपीय पुरस्कार" उन लोगों, संगठनों या परियोजनाओं को सम्मानित करता है जो सामान्य ज्ञान और योरोप के सांस्कृतिक व ऐतिहासिक मूल्यों को बढ़ाने में अपना योगदान देते हैं. (वीडियो सन्देश)

मई 2011 में महासभा हॉल में बुद्ध के जन्म के उत्सव, वेसाक दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष कार्यक्रम के दौरान एक बौद्ध भिक्षु तस्वीर लेता हुए.
UN Photo/Evan Schneider

वैसाक दिवस के अवसर पर यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश का सन्देश

एन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने वैसाक दिवस लोगों के दरम्यान समझ, सदभावना की तलाश, शान्ति को प्रोत्साहन का सन्देश दिया है. ये दिवस गौतम बुद्ध के जन्म के अवसर पर मनाया जाता है. (वीडियो सन्देश)

माली के मेनका इलाक़े में संयुक्त राष्ट्र के झंडे के साथ संयुक्त राष्ट्र शान्तिदूत.
MINUSMA/Harandane Dicko

शान्ति शुरू होती है - मुझसे, आप से, हम सभी से.

संयुक्त राष्ट्र शान्ति रक्षा की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर शान्तिरक्षकों के बेमिसाल जज़्बे को सलाम करते हुए याद किया जा रहा है कि यूएन शान्तिरक्षक, किस तरह हमारे जीवन की रक्षा व उसमें बदलाव की ख़ातिर, लगातार कार्यरत रहे हैं.