वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

वीडियो - हब (Video-Hub)

वीडियो हब (VIDEO HUB)
यूएन हिन्दी न्यूज़ की मल्टीमीडिया सामग्री...
काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) के उत्तरी किवू में, पीड़ितों की सहायता के लिये ट्रस्ट कोष के समर्थन के माध्यम से, डोरिका - महिलाओं के यौन हिंसा पीड़ितों के समूह का हिस्सा बनीं, और अब स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिये माइक्रो-क्रेडिट ऋण प्राप्त कर रही हैं
© Finbarr O’Reilly

यौन शोषण पीड़ितों में, कौशल विकास के ज़रिये आशा का संचार

यूएन कर्मचारियों द्वारा यौन शोषण व दुराचार के पीड़ित जन, अपनी ज़िन्दगियाँ बदल रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र ने 2016 में एक ट्रस्ट कोष स्थापित किया था जो यौन शोषण व दुराचार के पीड़ितों  को, आय सृजित करने वाली गतिविधियों और अन्य तरह की सहायता के लिये धन मुहैया कराता है. इन गतिविधियों से, पीड़ितों को एक टिकाऊ आर्थिक सशक्तिकरण और स्वतंत्रता के रास्ते पर आगे बढ़ने में मदद मिलती है. वो समुदायों को भी और ज़्यादा सहनशील बनाने में मदद करते हैं. एक वीडियो रिपोर्ट...

महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय ने 50 वर्षों से अधिक समय के अन्तराल में दो बार यूएन मुख्यालय का दौरा किया.
UN Photo

महारानी ऐलिज़ाबेथ द्वितीय: ‘व्यापक बदलावों’ के दशकों में ‘आश्वस्तकारी मौजूदगी’

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने गुरूवार को ब्रिटेन की महारानी ऐलिज़ाबेथ द्वितीय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

बिजली संयंत्रों से होने वाला वायु प्रदूषण वैश्विक तापमान में वृद्धि करता है.
Unsplash/Maxim Tolchinskiy

'नीले आकाश के लिये स्वच्छ वायु का अन्तरराष्ट्रीय दिवस’, यूएन प्रमुख का सन्देश

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने बुधवार, 7 सितम्बर, को ‘नीले आकाश के लिये स्वच्छ वायु का अन्तरराष्ट्रीय दिवस’ के अवसर पर स्वच्छ वायु व स्वस्थ प्रकृति को एक मानवाधिकार के रूप में रेखांकित किया है. उन्होंने सभी देशों से एक साथ मिलकर वायु प्रदूषण से निपटने और विश्व स्वास्थ्य संगठन की वायु गुणवत्ता दिशानिर्देशों को अमल में लाने की पुकार लगाई है. 

यूनीसेफ़ सदभावना दूत और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, यूक्रेनी शरणार्थियों से मुलाक़ात करते हुुए.
UNICEF

यूनीसेफ़ की सदभावना दूत, प्रियंका चोपड़ा की यूक्रेनी शरणार्थियों से भेंट

यूनीसेफ़ की सदभावना दूत, प्रियंका चोपड़ा जोनास की यूक्रेनी शरणार्थियों से मुलाक़ात

हाल ही में पिपलांत्री के दौरे पर गए, भारत में संयुक्त राष्ट्र के रैज़िडैण्ट कोऑर्डिनेटर, शॉम्बी शार्प, श्याम सुन्दर पालीवाल के साथ.
UN India

'बेटी, जल और पेड़': एक पर्यावरण नारीवादी कार्यकर्ता की अनोखी मुहिम

भारत में राजस्थान प्रदेश के एक पूर्व-सरपंच, श्याम सुन्दर पालीवाल ने एक अनूठी परम्परा शुरू की, जिसके ज़रिये पर्यावरण और लैंगिक समानता को जोड़कर इलाक़े की कायापलट ही कर दी गई. उनकी पहल से न केवल इस सूखे रेगिस्तानी इलाक़े में हरियाली छा गई, बल्कि कभी बोझ मानी जाने वाली लड़कियों के जन्म पर जश्न मनाया जाने लगा.

क्या संयुक्त राष्ट्र युद्ध रोक सकता है?
यूएन मुख्यालय

क्या संयुक्त राष्ट्र युद्ध रोक सकता है?

क्या संयुक्त राष्ट्र युद्ध रोक सकता है? इस बारे में कुछ अहम सवालों के जवाब: यूएन चार्टर क्या कहता है? सुरक्षा परिषद के कुछ सदस्यों की वीटो शक्ति क्या है? क्या किसी देश को संयुक्त राष्ट्र से बाहर किया जा सकता है? संयुक्त राष्ट्र महासचिव क्या करते हैं? इत्यादि...

 

मंकीपॉक्स के निशान, अक्सर हथेलियों पर नज़र आते हैं.
© CDC

मंकीपॉक्स: इस बीमारी के प्रसार व जोखिम से सम्बन्धित कुछ ज़रूरी जानकारी

मंकीपॉक्स कोई नई बीमारी नहीं है बल्कि कुछ अफ़्रीकी देशों में यह स्थानिक है. हालाँकि, मई 2022 में शुरू हुए इस अन्तरराष्ट्रीय प्रकोप के बाद, विश्व स्वास्थ्य संगठन  (WHO) ने इस बीमारी को एक अन्तरराष्ट्रीय चिन्ता वाली सार्वजनिक स्वास्थ्य आपदा घोषित करना अनिवार्य समझा. आइये, जानते हैं, मंकीपॉक्स से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें...

"आपने क्या पहना था?"(What were you wearing) कला प्रदर्शनी ने दर्शकों को 103 पोशाक पहने पुतलों की क़तारों पंक्तियों को देखने के लिये आकर्षित किया, जो वैश्विक स्तर पर यौन उत्पीड़न के 1.3 अरब पीड़ितों का प्रतिनिधित्व करते हैं.
UN News/Elizabeth Scaffidi

'मैं अपनी आपबीती बताना कभी बन्द नहीं करूंगी'

फ़ैशन की दुनिया में सवाल "आपने क्या पहना था?" सशक्तिकरण का प्रतीक होता है, रचनात्मकता का जश्न मनाता हुआ प्रतीत होता है और व्यक्ति की सामाजिक हैसियत दर्शाता है. लेकिन यौन हिंसा से बचे लोगों के लिये, यह सवाल, एक परम्परागत दोष मढ़ने की रणनीति बन जाता है. यौन हिंसा के इर्द-गिर्द सवालों और मुद्दों पर रौशनी डालती एक प्रदर्शनी पर वीडियो फ़ीचर...

दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति, नेलसन मण्डेला (बाएँ) यूएन महासभा के 53वें सत्र को सम्बोधित करने के लिये सभागार में प्रवेश करते हुए. उनके साथ हैं, संयुक्त राष्ट्र की प्रोटोकॉल प्रमुख, नादिया यूनिस. (21 सितम्बर,1998)
UN Photo/Evan Schneider

नेलसन मण्डेला: 'नैतिकता के विशाल उदाहरण व सन्दर्भ'

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने दक्षिण अफ़्रीका में रंगभेद की नीति समाप्त होने के बाद के देश के प्रथम काले राष्ट्रपति बने और नस्लवादी न्याय के प्रतीक नेलसन मण्डेला को उनकी याद में अन्तरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर अपने सन्देश में, "हमारे समय की एक विशाल हस्ती" बताते हुए कहा कि वो आज भी हमारे लिये " नैतिकता का उदाहरण व सन्दर्भ" बने हुए हैं.

सीरिया के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में, लगभग 17 लाख विस्थापित लोग, 1414 शिविरों में रह रहे हैं.
UNOCHA/Ahmad Alito

सीरिया: जीवनरक्षक सहायता की आपूर्ति

सीरिया: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सीरिया के पश्चिमोत्तर इलाक़े में सीमापार से सहायता आपूर्ति, जनवरी 2023 तक जारी रखने को दी स्वीकृति दे दी है.