वीडियो - हब (Video-Hub)
मंकीपॉक्स: इस बीमारी के प्रसार व जोखिम से सम्बन्धित कुछ ज़रूरी जानकारी
मंकीपॉक्स कोई नई बीमारी नहीं है बल्कि कुछ अफ़्रीकी देशों में यह स्थानिक है. हालाँकि, मई 2022 में शुरू हुए इस अन्तरराष्ट्रीय प्रकोप के बाद, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस बीमारी को एक अन्तरराष्ट्रीय चिन्ता वाली सार्वजनिक स्वास्थ्य आपदा घोषित करना अनिवार्य समझा. आइये, जानते हैं, मंकीपॉक्स से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें...
'मैं अपनी आपबीती बताना कभी बन्द नहीं करूंगी'
फ़ैशन की दुनिया में सवाल "आपने क्या पहना था?" सशक्तिकरण का प्रतीक होता है, रचनात्मकता का जश्न मनाता हुआ प्रतीत होता है और व्यक्ति की सामाजिक हैसियत दर्शाता है. लेकिन यौन हिंसा से बचे लोगों के लिये, यह सवाल, एक परम्परागत दोष मढ़ने की रणनीति बन जाता है. यौन हिंसा के इर्द-गिर्द सवालों और मुद्दों पर रौशनी डालती एक प्रदर्शनी पर वीडियो फ़ीचर...
नेलसन मण्डेला: 'नैतिकता के विशाल उदाहरण व सन्दर्भ'
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने दक्षिण अफ़्रीका में रंगभेद की नीति समाप्त होने के बाद के देश के प्रथम काले राष्ट्रपति बने और नस्लवादी न्याय के प्रतीक नेलसन मण्डेला को उनकी याद में अन्तरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर अपने सन्देश में, "हमारे समय की एक विशाल हस्ती" बताते हुए कहा कि वो आज भी हमारे लिये " नैतिकता का उदाहरण व सन्दर्भ" बने हुए हैं.
सीरिया: जीवनरक्षक सहायता की आपूर्ति
सीरिया: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सीरिया के पश्चिमोत्तर इलाक़े में सीमापार से सहायता आपूर्ति, जनवरी 2023 तक जारी रखने को दी स्वीकृति दे दी है.
एक बेहतर दुनिया के लिये नेलसन मण्डेला की जंग का जश्न
संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों ने सोमवार को यूएन मुख्यालय स्थिति सभागार में एकत्र होकर, नेलसन मण्डेला दिवस मनाया. ये समारोह हर किसी को अपने समुदायों में बदलाव लाने के लिये प्रेरित करने और कार्रवाई करने का एक मौक़ा है.
अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस, यूएन मुख्यालय में डिजिटल प्रदर्शनी
अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 के अवसर पर, न्यूयॉर्क स्थित यूएन मुख्यालय में डिजिटल प्रदर्शनी ‘योग जगत’ का आयोजन किया गया, जिसमें, हर वर्ष 21 जून को मनाए जाने वाले इस दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों व विभिन्न योग आसन मुद्राओं की झलक प्रस्तुत की गई...
अफ़ग़ानिस्तान में WFP की खाद्य सहायता सक्रियता
विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP), अफ़ग़ानिस्तान के पक्तिका और ख़ोस्त पान्तों में, 22 जून को आए भूकम्प से प्रभावित परिवारों को आपात सहायता मुहैया करा रहा है. वीडियो फ़ीचर...
संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन स्थल पर, एकल-प्रयोग प्लास्टिक बन्द
आशंका है कि वर्ष 2050 तक समुद्र में मछलियों की तुलना में प्लास्टिक ज़्यादा होगा - और लिस्बन में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन स्थल पर, समस्त एकल-उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल बन्द कर दिया गया है, ताकि सततता को बढ़ावा दिया जा सके. वीडियो फ़ीचर...
महासागर को लेकर भारत की चिन्ताएँ और प्राथमिकताएँ
पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में दूसरे यूएन महासागर सम्मेलन में, भारत ने भी शिरकत की है और देश के एक मंत्री डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने, लिस्बन में, महासागर को लेकर भारत की चिन्ताएँ और प्राथमिकताएँ गिनाई हैं. वीडियो...
महासागर क्यों अहम है?
ऑस्ट्रेलियाई गायक-गीतकार कोडी सिम्पसन, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश और दुनिया भर के लोगों के साथ मिलकर यह घोषणा कर रहे हैं कि ग्रह और उसके सभी निवासियों के स्वास्थ्य के लिये, महासागर बहुत महत्वपूर्ण है.