वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

वीडियो - हब (Video-Hub)

वीडियो हब (VIDEO HUB)
यूएन हिन्दी न्यूज़ की मल्टीमीडिया सामग्री...
मंगोलिया के उलानबाटर के एक स्वास्थ्य केन्द्र में एक माँ अपने नवजात शिशु के साथ. (4 सितम्बर 2015)
UNICEF/Jan Zammit

बाल मृत्यु की रोकथाम के लिए, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में सुधार पर बल

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार वर्ष 2021 में, प्रत्येक 4.4 सेकंड में एक नवजात शिशु या कम उम्र के बच्चे​​ की मृत्यु हुई, और अगर सभी महिलाओं व बच्चों को पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध नहीं हुईं, तो 2030 तक लाखों अन्य शिशु अपनी जान गँवा सकते हैं. संयुक्त राष्ट्र में बाल मृत्यु दर के अनुमान के लिये गठित अन्तर-एजेंसी समूह, UN IGME के नवीनतम अनुमानों के अनुसार, 2021 में, लगभग 50 लाख लड़के और लड़कियों की मृत्यु, उनके पाँचवें जन्मदिन से पहले हो गई, साथ ही पाँच से 24 वर्ष के बीच के लगभग 21 बच्चे व किशोर भी मौत का शिकार हुए. (वीडियो रिपोर्ट)

मोरक्को के फ़ेज़ शहर का एक दृश्य.
UN News

मोरक्को में फ़ेज़ यहूदी क़ब्रिस्तान की पुनर्बहाली

मोरक्को में फ़ेज़ स्थित यहूदी क़ब्रिस्तान, देश के शान्तिपूर्ण अन्तर्धार्मिक सहनिवास का सबूत है. सदियों से देश की प्राचीन राजधानी रहे फ़ेज़ ने, हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के 9वें वैश्विक सभ्यताओं का गठबन्धन की मेज़बानी की. इस 200 साल पुराने क़ब्रिस्तान की देखभाल, फ़ेज़ की मूल निवासी, जोहाना डेविको ओहाना करती हैं. (वीडियो फ़ीचर)