वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

बाल मृत्यु की रोकथाम के लिए, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में सुधार पर बल

मंगोलिया के उलानबाटर के एक स्वास्थ्य केन्द्र में एक माँ अपने नवजात शिशु के साथ. (4 सितम्बर 2015)
UNICEF/Jan Zammit
मंगोलिया के उलानबाटर के एक स्वास्थ्य केन्द्र में एक माँ अपने नवजात शिशु के साथ. (4 सितम्बर 2015)

बाल मृत्यु की रोकथाम के लिए, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में सुधार पर बल

स्वास्थ्य

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार वर्ष 2021 में, प्रत्येक 4.4 सेकंड में एक नवजात शिशु या कम उम्र के बच्चे​​ की मृत्यु हुई, और अगर सभी महिलाओं व बच्चों को पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध नहीं हुईं, तो 2030 तक लाखों अन्य शिशु अपनी जान गँवा सकते हैं. संयुक्त राष्ट्र में बाल मृत्यु दर के अनुमान के लिये गठित अन्तर-एजेंसी समूह, UN IGME के नवीनतम अनुमानों के अनुसार, 2021 में, लगभग 50 लाख लड़के और लड़कियों की मृत्यु, उनके पाँचवें जन्मदिन से पहले हो गई, साथ ही पाँच से 24 वर्ष के बीच के लगभग 21 बच्चे व किशोर भी मौत का शिकार हुए. (वीडियो रिपोर्ट)