वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

वीडियो - हब (Video-Hub)

वीडियो हब (VIDEO HUB)
यूएन हिन्दी न्यूज़ की मल्टीमीडिया सामग्री...
एआई समेत अन्य डिजिटल टैक्नॉलॉजी अपने साथ बड़े बदलाव कर रही हैं.
UN Photo/Elma Okic

इनसानी भलाई के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की अहमियत

क्या कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) हमारे रोज़गार, जीवन के उद्देश्यों,  और भविष्य पर हमारा नियंत्रण ख़त्म कर देगी? या फिर एआई एक ऐसा उपकरण है जिसका उपयोग इनसानी भलाई और बेहतरी के लिए किया जा सकता है? प्रौद्योगिकी पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव के दूत, अमनदीप सिंह गिल ने, मानवता के लिए बेहतर भविष्य के वैश्विक प्रयासों के सन्दर्भ में एआई की लागत, परिणाम और रचनात्मक क्षमता पर विचार व्यक्त किए. (वीडियो)

महिला नेतृत्व का जश्न मनाती, यूएनवीमेन की पुस्तक - 'हम:जब महिलाएँ नेतृत्व करती हैं' - का कवर फोटो.
© UN Women/Soumi Das

भारत: महिलाओं की रहबरी का जश्न, UN Women

भारत में संयुक्त राष्ट्र महिला संस्था - UN Women ने, ऐसी महिलाओं के नेतृत्व सफ़र को जश्न के अन्दाज़ में पहचान दी है जिन्होंने बहुत कठिन हालात में, अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए असाधारण साहस और नज़रिया दिखाया. महिला रहबरी के इस सफ़र का जश्न मनाने के लिए, अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर एक पुस्तक का विमोचन किया गया है जिसका नाम है - "हम | When Women Lead".