वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

के द्वारा छनित:

नवीनतम समाचार

विश्व रेडियो दिवस पर रोज़मर्रा के जीवन में रेडियो की भूमिका को रेखांकित किया जाता है.
UNESCO

संवाद, सहिष्णुता और शांति का शक्तिशाली माध्यम है रेडियो

विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने अपने संदेश में कहा है कि रेडियो एक ऐसा शक्तिशाली माध्यम है जिसने संवाद, सहिष्णुता और शांति फैलाने के काम को जारी रखने में सहायता की है. 

सोमालीलैंड में ख़तना करने वाली एक महिला अपनी 10 साल की पोती के साथ.
UNFPA/Georgina Goodwin

महिला जननांग विकृति के प्रति शून्य सहिष्णुता की पुकार

महिला जननांग विकृति के प्रति शून्य सहिष्णुता के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने बुधवार को अपने संदेश में कहा कि जननांग विकृति मानवाधिकार हनन का एक ऐसा घिनौना रूप है जिससे दुनिया भर में लड़कियां और महिलाएं पीड़ित हैं.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश पार्क ईस्ट सिनेगॉग के रब्बाई आर्थर श्नयार के साथ.
Laura Gelbert / UN

'यहूदीवाद विरोध से निपटना सभी समाजों की ज़िम्मेदारी'

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने चेताया है कि यहूदीवाद का विरोध दुनिया में सबसे पुराना पूर्वाग्रह है जिसने कई पीढ़ियों को तबाह किया है. गुटेरेश ने संकल्प लिया कि हर प्रकार की नफ़रत के ख़िलाफ़ लड़ाई में यूएन सबसे आगे रहेगा और सभी के लिए मानवीय गरिमा कायम करने के प्रयासों को मज़बूती देता रहेगा.  

2019 के लिए अपनी योजना को साझा करते महासचिव गुटेरेश.
UN Photo/Eskinder Debebe

'वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए तेज़ गति से प्रयास करने होंगे'

संयुक्त राष्ट्र महासभा में सदस्य देशों को अपने संबोधन में महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने  21वीं शताब्दी की तीन मुख्य चुनौतियों - जलवायु परिवर्तन, टिकाऊ विकास, और नई तकनीक का प्रसार - से निपटने के लिए नई ऊर्जा के साथ प्रयास करने पर बल देते हुए कहा कि यूएन बेहतर तरीक़ों से लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

पेरु के एक अस्पताल में अपने नवजात शिशु को गोद में संभालती एक महिला.
UNICEF/Ilvy Njiokiktjien

साल के पहले दिन पैदा होंगे तीन लाख से ज़्यादा बच्चे: यूनिसेफ़

​संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ़) के एक अनुमान के अनुसार साल 2019 के पहले दिन दुनिया में 395,072 बच्चों को जन्म होगा. इनमें से एक करीब एक-चौथाई बच्चे दक्षिण एशिया में पैदा होंगे. पैदा होने के तुरंत बाद  होने वाली मौतें चिंता का कारण बनी हुई हैं जिसके प्रति यूनिसेफ़ ने आगाह किया है. 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश.
UN Photo/Evan Schneider

मुश्किल समय में आशा की उजली किरण:यूएन महासचिव

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है कि दुनिया कई खतरों से जूझते हुए एक मुश्किल दौर से गुजर रही है .  पिछले साल 2018 के आगमन पर दिए अपने संदेश में जारी एक रेड अलर्ट की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि उस समय की कई चुनौतियां आज भी बनी हुई हैं लेकिन आशा का दामन थामे रखने के भी कई कारण हैं. 

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें वार्षिक सत्र को सम्बोधित करते हुए.
UN Photo/Cia Pak

टिकाऊ विकास लक्ष्यों पर भारत का आश्वासन

भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि उनका देश टिकाऊ विकास लक्ष्य 2030 तक हासिल करने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है. शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र को सम्बोधित करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत समय से पहले ही ये लक्ष्य हासिल कर लेगा और संयुक्त राष्ट्र को निराश नहीं करेगा.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश महासभा के 73वें सत्र से पहले वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए.
UN Photo/Cia Pak

टूट रहा है भरोसा, कैसे बचाएं…

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने कहा है आज के दौर में दुनिया भर में भरोसा टूटा हुआ नज़र आता है. तमाम देशों के राष्ट्रीय संस्थानों में लोगों का भरोसा, देशों के बीच आपसी भरोसा और नियम और क़ानून पर आधारित एक वैश्विक व्यवस्था में भरोसा, सभी चकनाचूर हुआ नज़र आता है.