वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

के द्वारा छनित:

नवीनतम समाचार

अफ़ग़ानिस्तान में आपात राहत सहायता प्राप्त करती महिलाएँ.
© UNICEF/Osman Khayyam

सहायता कटौती से 10 लाख महिलाएँ और लड़कियाँ जीवनरक्षक मदद से वंचित

संयुक्त राष्ट्र की लैंगिक समानता संस्था, UN Women ने शुक्रवार को कहा कि सहायता में अभूतपूर्व कटौती के कारण संकटग्रस्त क्षेत्रों में काम करने वाले महिला संगठन बन्द होने की कगार पर पहुँच गए हैं. इससे जनवरी 2025 से अब तक कम से कम 10 लाख महिलाएँ और लड़कियाँ अहम मानवीय सहायता से वंचित हो गई हैं.

एक श्वेत-श्याम तस्वीर में एक व्यक्ति महिलाओं के एक समूह को एक सूची पढ़कर सुना रहा है।
© UNICEF/LeMoyne

स्रेब्रेनीत्सा की भयावह स्मृतियाँ: ‘डर ही था, जिसने मुझे आगे बढ़ते रहने की ताक़त दी’

संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को जुलाई 1995 में स्रेब्रेनीत्सा में मारे गए 8 हज़ार से अधिक बोसनियाई मुस्लिम पुरुषों और किशोरों को श्रद्धाँजलि दी. साथ ही, उन महिलाओं और जनसंहार से जीवित बचे लोगों को भी याद किया गया, जिन्हें इस त्रासदी के बाद अपना जीवन फिर से बसाने के लिए अथक संघर्ष करना पड़ा.

बादलों के विशाल सागर के ऊपर से सूर्योदय या सूर्यास्त का दृश्य, जिसमें सूर्य क्षितिज पर दिखाई देता है।
© Unsplash/Jerry Zhang

योरोप में भीषण गर्मी ने 1970 के दशक के रिकॉर्ड तोड़े

जलवायु निगरानी सेवा की गुरुवार को जारी नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष पश्चिमी योरोप में जून का महीना अब तक का सबसे गर्म रहा. वहीं, वैश्विक स्तर पर यह अब तक का दूसरा सबसे गर्म जून महीना दर्ज किया गया.

नासा के एक्वा उपग्रह से ली गई एक उपग्रह छवि जो फारसी खाड़ी को ईरान और अरब प्रायद्वीप के तटों के साथ भूरे, नीले और हरे रंग के शैवाल के फूलों के साथ दर्शाती है।
© NASA/Jeff Schmaltz

अमेरिका-ईरान युद्ध: होर्मुज़ में जहाज़ों की आवाजाही फिर लगभग ठप

अमेरिका और ईरान के बीच हिंसक टकराव फिर बढ़ने के कारण गुरुवार को होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जहाज़ों की आवाजाही लगभग ठप पड़ गई. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सैकड़ों जहाज़ों पर क़रीब 6,000 नाविक फँसे हुए हैं, जबकि खाड़ी देश और हमलों की आशंका में हाई अलर्ट पर हैं.

एक महिला का क्लिनिक में मैमोग्राम किया जा रहा है।
© WHO/PAHO/Sebastián Oliel

2050 तक कैंसर मामलों के लगभग दोगुना होने की आशंका - WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी दी है कि अगर देशों ने रोकथाम, शुरुआती पहचान और उपचार को मज़बूत करने के लिए तत्काल क़दम नहीं उठाए, तो 2050 तक दुनिया भर में कैंसर के नए मामलों की संख्या हर साल लगभग 3 करोड़ 50 लाख तक पहुँच सकती है.

ईरान के होर्मुज द्वीप पर स्थित विशाल लाल रेत वाला समुद्र तट, जिसके आधार पर लाल और भूरे रंग की स्तरित चट्टानें खड़ी हैं, और बाईं ओर समुद्र दिखाई देता है।
© Adobe Stock/Roger

होर्मुज़ में नए हमलों से ऊर्जा संकट की आशंका फिर गहराई

होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जहाज़ों पर नए हमलों के बाद बुधवार को ऊर्जा बाज़ारों में फिर बेचैनी फैल गई. इस बीच, अन्तरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) ने सभी पक्षों से अधिकतम संयम बरतने और तनाव कम करने” की अपील की है.

दक्षिण कोरिया के बुनिया शहर के एक स्कूल में स्वच्छता शिक्षा सत्र के दौरान एक छात्र पानी के डिस्पेंसर पर अपने हाथ धो रहा है, जबकि अन्य छात्र और वयस्क उसे देख रहे हैं।
© UNICEF/Carmel Ndomba Mbikayi

सतत विकास लक्ष्यों से अरबों जीवन बेहतर, मगर चुनौतियाँ बरक़रार

2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को पूरा करने की समयसीमा तेज़ी से नज़दीक आ रही है. संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि लगातार निवेश और अन्तरराष्ट्रीय सहयोग से अरबों लोगों के जीवन में बदलाव आया है. लेकिन रिपोर्ट ने आगाह किया है कि इन लक्ष्यों को समय पर हासिल करने के लिए सरकारों को अब अपनी कोशिशें कहीं अधिक तेज़ करनी होंगी.

इंडोनेशिया के एक स्कूल में यौन स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देती एक महिला.
© UN Indonesia/UNFPA

युवजन घर-परिवार बसाना चाहते हैं, मगर राह में कई बाधाएँ - UNFPA

दुनिया भर में प्रजनन दर इसलिए नहीं घट रही कि युवा पीढ़ी विवाह, पारिवारिक जीवन या माता-पिता बनने की ज़िम्मेदारी से बचना चाहती है. इसकी बड़ी वजह यह है कि अनेक युवजन आर्थिक असुरक्षा, अस्थिर रोज़गार और आवास जैसी बाधाओं के कारण गहरे दबाव में हैं.

दिल्ली के एक झुग्गी इलाके के चार भारतीय स्कूली बच्चे एक स्मार्टफोन के आसपास इकट्ठा होकर स्क्रीन को देख रहे हैं, जिन्हें जिज्ञासा और आश्चर्य के भाव दिखाई दे रहे हैं।
© UNICEF/Ashutosh Sharma

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के दौर में बच्चों की सुरक्षा के लिए नया गठबंधन

मंगलवार को जिनीवा में एक नया अन्तरराष्ट्रीय गठबंधन शुरू किया गयाजिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के दौर में बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों को प्राथमिकता मिले. गठबंधन का मानना है कि एआई बच्चों के सीखनेखेलने और बड़े होने के तरीक़ों को तेज़ी से बदल रहा हैइसलिए उनके अधिकारों को बाद के लिए नहीं छोड़ा जाना चाहिए.

भारत में ज़ूनोटिक बीमारियों का जोखिम अधिक है, क्योंकि करोड़ों लोग रोज़ाना मवेशियों के क़रीब रहते और काम करते हैं.
© UNDP India

भारत: बीमारियाँ फैलने से पहले रोकथाम की तैयारी

कर्नाटक के जंगलों में बन्दरों से जुड़ी बीमारी (monkey disease) के शुरुआती संकेतों से लेकर केरल में निपाह पर तेज़ क़ाबू पाने तक, भारत का अनुभव दिखाता है कि प्रकोप अक्सर वहीं शुरू होते हैं, जहाँ मानव, पशु और पर्यावरण एक-दूसरे के सबसे क़रीब होते हैं.