वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

के द्वारा छनित:

नवीनतम समाचार

फ़लस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास महासभा के 75वें सत्र को सम्बोधित करते हुए.
UN Photo/Evan Schneider

75वाँ सत्र: महमूद अब्बास का सवाल, न्यायसंगत समाधान के लिये ‘हमें कब तक इन्तज़ार करना होगा’

फ़लस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने संयुक्त राष्ट्र जनरल असेम्बली के 75वें सत्र को सम्बोधित करते हुए फ़लस्तीनियों द्वारा हर दिन झेले जा रहे कष्टों और कठिनाइयों पर दुनिया का ध्यान आकृष्ट किया है. उन्होंने कहा कि रोज़मर्रा के जीवन में फ़लस्तीनी जनता विपत्तियों का सामना करती है और दुनिया बस मूकदर्शक बन कर देखती है.  

यूएन महासभा के हॉल में एकत्र प्रतिनिधि शारीरिक दूरी बरतकर 75वें सत्र में शिरकत करते हुए
UN Photo/Eskinder Debebe

यूएन महासभा का 360 डिग्री नज़ारा

संयुक्त राष्ट्र महासभा विश्व पंचायत का काम करती है जहाँ सभी देशों के नेताओं को अपनी बात कहने के लिये मंच मिलता है. महासभा एक स्थान है जहाँ हर देश को समान महत्व व दर्जा हासिल है और किसी भी प्रस्ताव ये मुद्दे पर सभी देशों को मतदान का बराबर अधिकार है. यहाँ देखिये महासभा का 360 डिग्री नज़ारा, कवि डब्ल्यू एच ऑडेन की एक प्रशंसा कविता के साथ...

अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ़ ग़नी जनरल असेम्बली के 75वें सत्र को सम्बोधित करते हुए.
UN Photo/ Rick Bajornas

75वाँ सत्र: अफ़ग़ान राष्ट्रपति ने पेश की यूएन मूल्यों को आगे बढ़ाने की ‘सुस्पष्ट योजना’

अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी ने बुधवार को यूएन महासभा के 75वें सत्र को अपने सम्बोधन में कहा कि उनका देश अगले पाँच सालों के लिये संयुक्त राष्ट्र के मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिये एक सुस्पष्ट योजना के साथ आगे बढ़ रहा है जो देश के संविधान में भी निहित हैं.

यूएन महासभा के 75वें सत्र को सम्बोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प.
UN Photo/Manuel Elias

महासभा में अमेरिकी राष्ट्रपति, डॉनल्ड ट्रम्प का वीडियो सन्देश

कोविड-19 महामारी के कारण अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प का यूएन महासभा के 75वें सत्र की जनरल डिबेट को वीडियो सन्देश.

सऊदी अरब के शाह सलमान महासभा के 75वें सत्र को सम्बोधित करते हुए.
UN Photo/Eskinder Debebe

75वाँ सत्र: सऊदी शाह ने कोविड-19 महामारी पर जवाबी कार्रवाई में योगदान को रेखांकित किया

सऊदी अरब ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के विनाशकारी प्रभावों से जूझ रहे देशों की मदद और वैश्विक स्तर पर जवाबी कार्रवाई को मज़बूती देने के अपने प्रयास जारी रखे हैं. शाह सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ अल-सऊद ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र के लिये रिकॉर्ड किये गए वीडियो सन्देश में बुधवार को यह बात कही है. 

महासभा की वार्षिक उच्च-स्तरीय बहस को सम्बोधित करते हुए, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन.
UN Photo/Manuel Elias

75वाँ सत्र: पुतिन ने कहा, 'इतिहास से मिले सबक को नज़रअन्दाज़' करना अदूरदर्शिता

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को यूएन महासभा के 75वें सत्र में वार्षिक जनरल डिबेट को सम्बोधित करते हुए अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से गम्भीर मुद्दों पर सहयोग मज़बूत करने का आहवान किया. साथ ही, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठन ने चार्टर का पालन करते हुए, युद्ध के बाद शान्ति सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई है. 

यूएन महासभा के 75वें सत्र के दौरान वार्षिक उच्च स्तरीय बहस में फ्राँस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्राँ का वीडियो सन्देश.(22 सितम्बर 2020)
UN Photo/Manuel Elias

75वाँ सत्र: फ्राँस का बहुपक्षीय प्रणाली को पुनर्जीवित करने पर ज़ोर

फ्राँस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्राँ ने संयुक्त राष्ट्र की 75वीं महासभा की वार्षिक उच्च स्तरीय बहस के दौरान मंगलवार को ज़ोर देकर कहा कि कोरोनोवायरस महामारी से निपटने के लिये राष्ट्रों के बीच सहयोग बेहद ज़रूरी है. उन्होंने कहा कि महामारी को संयुक्त राष्ट्र को जगाने के लिये एक "बिजली के झटके" की तरह के अवसर के रूप में देखा जाना चाहिये. 

संयुक्त राष्ट्र की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर यूएन महासभा में आयोजित एक उच्चस्तरीय सत्र में भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का वीडियो सन्देश (सितम्बर 2020).
UN Web TV

यूएन की 75वीं वर्षगाँठ पर भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का वीडियो सन्देश

संयुक्त राष्ट्र की 75वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक को भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का वीडियो सन्देश, जिसमें उन्होंने कि संगठन "विश्वास के संकट" का सामना कर रहा है और पुरानी संरचनाओं के साथ वर्तमान चुनौतियों का मुक़ाबला करना असम्भव होगा.

ईरान के राष्ट्रपति हसन रोहानी जनरल असेम्बली को सम्बोधित करते हुए.
UN Photo/Manuel Elias

75वाँ सत्र: ईरान अमेरिकी चुनावों और घरेलू राजनीति में ‘मोलभाव का मुद्दा नहीं’ 

ईरान के राष्ट्रपति हसन रोहानी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र के दौरान जनरल असेम्बली को सम्बोधित करते हुए कहा है कि उनके देश को अमेरिका में चुनावों और घरेलू नीतियों के लिये मोलभाव के मुद्दे के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. 

तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एरदोआन यूएन महासभा के 75वें सत्र को सम्बोधित करते हुए.
UN Photo/Eskinder Debebe

75वाँ सत्र: तुर्की के राष्ट्रपति का आग्रह, आधे भरे गिलास के दोनों पहलुओं को देखना होगा

तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एरदोआन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र में उच्चस्तरीय जनरल डिबेट को सम्बोधित करते हुए विश्व में मौजूदा घटनाक्रम का सटीकता और निष्ठा से आकलन किये जाने की आवश्यकता पर बल दिया है.