वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

वीडियो - हब (Video-Hub)

वीडियो हब (VIDEO HUB)
यूएन हिन्दी न्यूज़ की मल्टीमीडिया सामग्री...
नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफ़ज़ई, संयुक्त राष्ट्र की शान्ति दूत और मलाला कोष की संस्थापक हैं. यूएन महासभा हॉल में रूपान्तरकारी शिक्षा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए (19 सितम्बर 2022).
UN Photo/Cia Pak

वीडियो बुलेटिन, 19 सितम्बर 2022

नोबेल शान्ति पुरस्कार विजेता और संयुक्त राष्ट्र की शान्ति दूत मलाला यूसुफ़ज़ई ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के 'शिक्षा में परिवर्तन' सम्बन्धित एक प्रमुख सम्मेलन में कहा कि यदि बच्चों के लिये एक सुरक्षित और टिकाऊ भविष्य बनाना है तो शिक्षा को लेकर गम्भीर होना पड़ेगा. उन्होंने, दुनिया भर के अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ, शिक्षा पर प्रगति के आहवान में अपनी आवाज़ बुलन्द की. संयुक्त राष्ट्र महसाचिव ने भी शिक्षा का महत्व उजागर किया. साथ ही एसडीजी क्षण में, नेताओं ने टिकाऊ विकास लक्ष्यों को हासिल करने का संकल्प लिया. वीडियो झलकियाँ...

एक 10 वर्षीय सीरियाई शरणार्थी का चित्रण करने वाली 12 फुट लंबी कठपुतली लिटिल अमाल, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा करती है..
UN News/Abdelmonem Makki

12 फीट ऊँची विशाल कठपुतली, पहुँची है यूएन मुख्यालय

संयूक्त राष्ट्र की 77वीं महासभा के दौरान, एक सीरियाई शरणार्थी लड़की की 12 फीट ऊँची विशाल कठपुतली अमाल - संयुक्त राष्ट्र पहुँची है. अमाल ने संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव आमिना जे मोहम्मद को एक बहुत ही ख़ास खेल, “हॉप्सकॉच" के लिये आमंत्रित किया. ये खेल टिकाऊ विकास लक्ष्य को हासिल करने पर केन्द्रित था.