12 फीट ऊँची विशाल कठपुतली, पहुँची है यूएन मुख्यालय

एक 10 वर्षीय सीरियाई शरणार्थी का चित्रण करने वाली 12 फुट लंबी कठपुतली लिटिल अमाल, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा करती है..
संयूक्त राष्ट्र की 77वीं महासभा के दौरान, एक सीरियाई शरणार्थी लड़की की 12 फीट ऊँची विशाल कठपुतली अमाल - संयुक्त राष्ट्र पहुँची है. अमाल ने संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव आमिना जे मोहम्मद को एक बहुत ही ख़ास खेल, “हॉप्सकॉच" के लिये आमंत्रित किया. ये खेल टिकाऊ विकास लक्ष्य को हासिल करने पर केन्द्रित था.