यूक्रेन: युद्ध में लगभग 1,000 बच्चे हताहत, तत्काल युद्ध विराम की पुकार
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष – UNICEF की प्रमुख कैथरीन रसैल ने सोमवार को कहा है कि यूक्रेन में युद्ध से लगभग 1,000 लड़के व लड़कियाँ या तो मारे गए हैं या घायल हुए हैं. उन्होंने यह जानकारी देते हुए शान्ति की तत्काल ज़रूरत को भी रेखांकित किया है.