वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

74वीं 'जनरल डिबेट' की विशेष कवरेज

यूएन महासभा के 74वें सत्र में उच्चस्तरीय खंड की शुरुआत.
UN Photo/Cia Pak
यूएन महासभा के 74वें सत्र में उच्चस्तरीय खंड की शुरुआत.

74वीं 'जनरल डिबेट' की विशेष कवरेज

यूएन मामले

विश्व भर से नेता एक बार फिर यूएन महासभा के 74वें वार्षिक सत्र के लिए न्यूयॉर्क में एकत्र हुए (24 सितंबर – 30 सितंबर 2019) जहां वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक प्रयासों पर दुनिया भर की नज़रें लगी रहीं. 

वर्ष 2019 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में आम बहस के समानांतर कई महत्वपूर्ण शिखर वार्ताएं और बैठकें भी हुईं जिनसे टिकाऊ विकास लक्ष्यों को हासिल करने के प्रयासों और महत्वाकांक्षा जलवायु कार्रवाई को मज़बूती मिली.

21 सितंबर – युवा जलवायु शिखर वार्ता 
23 सितंबर – जलवायु कार्रवाई शिखर वार्ता; सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज पर उच्च स्तरीय बैठक 
24-25 सितंबर – टिकाऊ विकास लक्ष्यों पर शिखर वार्ता 
26 सितंबर – विकास के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने पर उच्च स्तरीय संवाद 
27 सितंबर – लघु द्वीपीय विकासशील देशों के लिए समर्थन जुटाने पर बैठक

यूएन महासभा के 74वें सत्र की ख़ास कवरेज.