वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

के द्वारा छनित:

नवीनतम समाचार

राल्फ़ बंच एक अफ़्रीकी - अमेरिकी नागरिक (1904 - 1971) और संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी थे. उन्हें वर्ष 1950 के नोबेल शान्ति पुरस्कर से सम्मानित किया गया था.
UN Photo

राल्फ़ बंच: नस्लभेद विरोध के एक पुरोधा और संयुक्त राष्ट्र की एक अज़ीम हस्ती

संयुक्त राष्ट्र में, पहले अफ़्रीकी-अमेरिकी राजदूत एण्ड्रयू यंग ने इतिहास में अपनी ख़ास जगह बनाई है, मगर उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के लिये, एक अन्य अफ़्रीकी-अमेरिकी हस्ती राल्फ़ बंच को अपना प्रेरणास्रोत बताया है. राल्फ़ बंच 50 वर्ष पहले इस दुनिया को अलविदा कह गए थे और वो नोबेल शान्ति पुरस्कार जीतने वाले, अफ़्रीकी मूल के पहले व्यक्ति थे. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र का गठन होने के शुरुआती दिनों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इस वीडियो में, राल्फ़ बंच के जीवन पर एक नज़र...

राल्फ़ बंच एक अफ़्रीकी - अमेरिकी नागरिक (1904 - 1971) और संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी थे. उन्हें वर्ष 1950 के नोबेल शान्ति पुरस्कर से सम्मानित किया गया था.
UN Photo

राल्फ़ बंच: एक अन्य नस्लभेद विरोधी पुरोधा एण्ड्रयू यंग की यादों के झरोखे से

संयुक्त राष्ट्र में, पहले अफ़्रीकी-अमेरिकी राजदूत एण्ड्रयू यंग ने इतिहास में अपनी ख़ास जगह बनाई है, मगर उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के लिये, एक अन्य अफ़्रीकी-अमेरिकी हस्ती राल्फ़ बंच को अपना प्रेरणास्रोत बताया है.

बांग्लादेश में लाखों लोग बाढ़ सहित अन्य जलवायु चनौतियों से प्रभावित हुए हैं.
WFP/Sayed Asif Mahmud

आपदा राहत सहायता के लिये तत्पर मानवीय राहतकर्मियों की रक्षा की पुकार 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने गुरूवार, 19 अगस्त, को विश्व मानवीय दिवस के अवसर पर, आपदाओं व त्रासदियों के दौरान निर्बलतम समुदायों की मदद के लिये तत्पर मानवीय सहायताकर्मियों की सराहना करते हुए उनकी रक्षा सुनिश्चित किये जाने के लिये हरसम्भव प्रयासों की पुकार लगाई है.   

ट्यूनीशिया के एक बन्दरगाह पर खड़े कुछ जहाज़.
World Bank/Dana Smillie

समुद्री सुरक्षा के सामने पेश ख़तरों से निपटने के लिये वैश्विक कार्रवाई की दरकार

संयुक्त राष्ट्र की एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को, सुरक्षा परिषद को बताया है कि कोविड-19 के कारण, वर्ष 2020 की पहली छमाही में, कुल मिलाकर समुद्री यातायात में तो कमी दर्ज की गई है, मगर चोरी-चकारी व सशस्त्र लूटपाट के मामलों में लगभग 20 प्रतिशत का इज़ाफ़ा देखा गया है.

अहमद सोलीमन योग अभ्यास करते हुए.
Ahmed Soliman

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस: शारीरिक व मानसिक तंदरुस्ती को बढ़ावा

संयुक्त राष्ट्र, सोमवार, 21 जून, को सातवां ‘अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस’ मना रहा है जिसके ज़रिये, समग्र स्वास्थ्य एवँ मानव कल्याण के लिये इस प्राचीन ज्ञान की अहमियत को रेखांकित किया जा रहा है. 

एल्बीनिज़म की स्थिति वाले लोगों को अक्सर भेदभाव का सामना करना पड़ता है.
WFP

अन्तरराष्ट्रीय ऐल्बीनिज़्म जागरूकता दिवस: यूएन महासचिव का सन्देश

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने 'अन्तरराष्ट्रीय ऐल्बीनिज़्म जागरूकता दिवस' पर, सभी राष्ट्रों और समुदायों से रंगहीनता की स्थिति वाले व्यक्तियों के मानवाधिकारों की रक्षा करने और उन्हें आवश्यक सहायता व देखभाल प्रदान करने का आग्रह किया है...

कोविड-19 के कारण ज़्यादा से ज़्यादा बच्चों को, बाल श्रम की ओर धकेले जाने का ख़तरा बढ़ गया है.
UN Photo/Martine Perret

बाल श्रम उन्मूलन के प्रयासों को गहरा झटका

संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, दो दशकों में पहली बार, दुनिया भर में बाल मज़दूरी के शिकार बच्चों की संख्या बढ़कर 16 करोड़ तक पहुँच गई है. पिछले चार वर्षों में इस आँकड़े में 84 लाख की वृद्धि हुई है., अन्तरराष्ट्रीय श्रम संगठन और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष द्वारा जारी इस रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि कोविड-19 महामारी के परिणामस्वरूप, वर्ष 2022 के अन्त तक, वैश्विक स्तर पर, 90 लाख अतिरिक्त बच्चों को बाल श्रम में धकेल दिये जाने का ख़तरा है...

यूएन महासभा के 75वें सत्र के लिये अध्यक्ष वोल्कान बोज़किर, 76वें सत्र के लिये नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए.
UN Photo/Loey Felipe

यूएन महासभा के नए अध्यक्ष

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के लिये अध्यक्ष के रूप में चुना गया है. यूएन महासभा के अगले सत्र में वह वर्तमान अध्यक्ष वोल्कान बोज़किर का स्थान लेंगे. एक वीडियो रिपोर्ट....

दुनिया भर में अरबों लोग अपने भोजन में प्रोटीन के लिए महासागरों से मिलने वाले स्रोतों पर निर्भर हैं.
Coral Reef Image Bank/Erik Lukas

विश्व महासागर दिवस: यूएन महासचिव का सन्देश

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने विश्व महासागर दिवस पर अपने सन्देश में प्रकृति के विरुद्ध युद्ध का अन्त करने की पुकार लगाई है. उन्होंने ध्यान दिलाया है कि मौजूदा और भावी पीढ़ियों के लिये, हमारे महासागरों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने और टिकाऊ विकास लक्ष्यों को हासिल करने के मद्देनज़र यह महत्वपूर्ण है...

इण्डोनेशिया में बड़ी संख्या में लोग अपनी आजीविका के लिये जैवविविधता पर निर्भर हैं.
CIFOR/Ulet Ifansasti

विश्व पर्यावरण दिवस: यूएन महासचिव का सन्देश

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जारी अपने सन्देश में, ‘पारिस्थितिकी तंत्र बहाली के यूएन दशक' की शुरुआत की घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि पारिस्थितिकी तंत्र बहाल कर हम ऐसा परिवर्तन ला सकते हैं, जिससे समस्त टिकाऊ विकास लक्ष्‍यों की प्राप्ति में मदद मिलेगी...