वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

के द्वारा छनित:

नवीनतम समाचार

UNMISS फोर्स कमाण्डर, लैफ्टिनेण्ट जनरल शैलेश तिनईकर
UNMISS/Video Still

भारतीय फ़ोर्स कमाण्डर शैलेश तिनईकर, शान्तिरक्षा की अनमोल यादों के साथ रिटायर

भारत के निवर्तमान और सेवानिवृत्त UNMISS फ़ोर्स कमाण्डर, लैफ्टिनेण्ट जनरल शैलेश तिनईकर ने दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र शान्तिरक्षा कार्यकाल के बारे में बहुत से यादगार लम्हें साझा किये हैं. उन्होंने, सैन्य वर्दी में अपने 42 वर्षों की यादें ताज़ा करते हुए, संयुक्त राष्ट्र शान्तिरक्षा अभियान, लैंगिक समानता, उदाहरण द्वारा नेतृत्व करने जैसे कई अहम मुद्दों पर बातचीत की. 

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में, लोग संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFO) से खाद्य सहायता हासिल करने के लिये क़तार में.
© WFP/Sadeq Naseri

अफ़ग़ानिस्तान: किसानों को एफ़एओ की बीज मदद

संयुक्त राष्ट्र का खाद्य और कृषि संगठन (एफ़एओ), वसन्त ऋतु के दौरान फ़सल उगाने के लिये, अफ़ग़ानिस्तान में दस लाख से अधिक किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले गेहूँ के बीज वितरित कर रहा है. एक वीडियो फ़ीचर...

पोलैण्ड में ऑशवित्ज़-बर्कनाउ यातना शिविर में सूर्यास्त का एक दृश्य.
UN Photo/Evan Schneider

हॉलोकॉस्ट: मानव इतिहास की अभूतपूर्व भयावहता और सुनियोजित क्रूरता के पीड़ितों का स्मरण

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने गुरूवार को हॉलोकॉस्ट स्मरण दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को अपने सम्बोधन के दौरान, यहूदी जनसंहार की अभूतपूर्व भयावहता और क्रूरता के पीड़ितों को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए, भरोसा दिलाया है कि धार्मिक कट्टरता, भेदभाव और नस्लवाद के सभी रूपों के विरुद्ध लड़ाई में, संयुक्त राष्ट्र अग्रिम मोर्चे पर मौजूद है. 

नफ़रत के ख़िलाफ़ एकजुटता दिखाने के लिये, न्यूयॉर्क के एक यहूदी धर्मस्थल - सिनेगॉग में एक अन्तर धार्मिक सभा का आयोजन. (31 अक्तूबर 2018)
UN Photo/ Rick Bajornas

नफ़रत को दूर धकेलना होगा, मिशेल बाशेलेट

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बाशेलेट ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा है कि नस्लभेद और ख़ुद से भिन्न लोगों के लिये नफ़रत का फैलाव (Xenophobia) अपने सिर फिर तेज़ी से उठा रहे हैं. उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान योरोप में यहूदियों के जनसंहार – हॉलोकॉस्ट की याद में, 27 जनवरी को मनाए जाने वाले अन्तरराष्ट्रीय दिवस के इस सन्दर्भ में कहा है कि यहूदियों के स्थलों पर हिंसक हमले हो रहे हैं और अनेक देशों में यहूदी विरोधवाद की घटनाएँ देखी गई हैं.

ब्राज़ील में कोविड-19 के माहौल में, एक स्कूल का दृश्य
© UNICEF/Alessandro Potter

अन्तरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस, 24 जनवरी 2022 पर यूएन प्रमुख का वीडियो सन्देश

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने कहा है कि कोरोनावायरस महामारी को लगभग दो वर्ष पूरे हो चुके हैं और स्कूल बन्द रहने के कारण, दुनिया भर में लगभग तीन करोड़ 10 लाख बच्चों की शिक्षा में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है, जिससे “वैश्विक शिक्षा संकट” की स्थिति और ज़्यादा ख़राब हो रही है. वीडियो सन्देश...

ब्राज़ील में कोविड-19 के माहौल में, एक स्कूल का दृश्य
© UNICEF/Alessandro Potter

‘वैश्विक शिक्षा संकट’ जारी, करोड़ों अब भी प्रभावित

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने कहा है कि कोरोनावायरस महामारी को लगभग दो वर्ष पूरे हो चुके हैं और स्कूल बन्द रहने के कारण, दुनिया भर में लगभग तीन करोड़ 10 लाख बच्चों की शिक्षा में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है, जिससे “वैश्विक शिक्षा संकट” की स्थिति और ज़्यादा ख़राब हो रही है. 

अफ़ग़ानिस्तान में कड़ाके की सर्दी में बच्चे आग जलाकर, ख़ुद को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं.
© UNICEF/Sayed Bidel

अफ़ग़ानिस्तान: विस्थापन का दर्द

दुनिया के सबसे तेज़ी से बढ़ते मानवीय संकटों में से एक, अफ़ग़ानिस्तान में लोग सर्दियों में कड़ाके की ठण्ड का सामना कर रहे हैं. आधी आबादी तीव्र भुखमरी से परेशान है, 90 लाख से अधिक लोग विस्थापित हैं,  और अर्थव्यवस्था चरमरा गई है. हालाँकि फिलहाल देश में संघर्ष में कमी आई है, मगर हिंसा, भय व अभाव के कारण, अफ़ग़ान लोगों का, ईरान और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों में सुरक्षा और शरण के लिये विस्थापन जारी है. अफ़ग़ानिस्तान में, संयुक्त राष्ट्र व भागीदारों ने, दो करोड़ 20 लाख लोगों को मानवीय राहत देने और पाँच पड़ोसी देशों में, 57 लाख विस्थापित अफ़ग़ान लोगों की मदद के उद्देश्य से, एक संयुक्त कार्रवाई शुरू की है. एक वीडियो रिपोर्ट...



 

अफ़ग़ानिस्तान के काबुल शहर में भीषण सर्दी के दौरान विस्थापित परिवार पानी इकट्ठा कर रहे हैं.
© UNHCR/Andrew McConnell

अफ़ग़ानिस्तान: यूएन ने जारी की, अब तक की सबसे बड़ी सहायता अपील

संयुक्त राष्ट्र और भागीदारों ने अफ़ग़ानिस्तान के लोगों की बुनियादी ज़रूरतों के लिये, मंगलवार को पाँच अरब डॉलर से अधिक की सहायता राशि जुटाने की अपील जारी की है. देश में, अगस्त 2021 में देश की सत्ता पर तालेबान का कब्ज़ा होने के बाद से ही बुनियादी सेवाएँ ध्वस्त हैं, जिससे देश के अन्दर लगभग दो करोड़, 20 लाख लोगों को और देश की सीमा के बाहर, 57 लाख लोगों को मदद की आवश्यकता उत्पन्न हो गई है. 

यमन के अदन शहर में, संघर्ष के कारण कई बच्चे विस्थापित हो गए.
Credit English (NAMS) UNICEF/Ahmed Abdulhaleem

संघर्षों के दौरान बाल अधिकारों की रक्षा की अपील

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने आगाह किया है कि वर्ष 2021 के दौरान, संघर्षों में बाल मानवाधिकारों के गम्भीर उल्लंघन की घटनाएँ सामने आईं हैं और सशस्त्र संघर्ष, साम्प्रदायिक हिंसा एवं असुरक्षा के कारण, अफ़ग़ानिस्तान, यमन और सीरिया से लेकर उत्तरी इथियोपिया तक, हज़ारों बच्चों ने विनाशकारी क़ीमत चुकाई है. यूनीसेफ़ की कार्यकारी निदेशक ने, सभी पक्षों से बच्चों के विरुद्ध हमले रोकने, उनके अधिकारों का सम्मान करने और युद्ध के शान्तिपूर्ण राजनैतिक समाधान का आहवान किया. एक वीडियो रिपोर्ट...