वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

के द्वारा छनित:

नवीनतम समाचार

वर्ष 2020 में संयुक्त राष्ट्र स्थापना की 75वीं वर्षगाँठ के मौक़े पर जिनीवा स्थित एक संस्थान में युवाओं के साथ एक चर्चा में शिरकत करते हुए महासचिव एंतोनियो गुटेरेश.
UN Photo/Jean-Marc Ferré

यूएन75: उपलब्धियाँ व प्रासंगिकता

वर्ष 1945 में स्थापित संयुक्त राष्ट्र ने 2020 में 75वीं वर्षगाँठ मनाई. इस तीन चौथाई शताब्दी के दौरान इस विश्व संगठन ने अनेक चुनौतियों का सामना किया, अनेक उपलब्धियाँ हासिल कीं और सभी के लिये उपयुक्त भविष्य बनाने के मिशन पर काम किया है. संयुक्त राष्ट्र की महत्ता और प्रासंगिकता पर नज़र डालती एक फ़िल्म...

संयुक्त राष्ट्र ने उज़बेकिस्तान के एक परिवार से भविष्य को लेकर उनकी आशाओं व चिन्ताओं के बारे में जानना चाहा.
UNDP Uzbekistan

नेशन्स यूनाइटेड: 'आपदा दौर के लिये आपदा समाधान'

वर्ष 2020 में संयुक्त राष्ट्र की 75वीं वर्षगाँठ मनाई गई. इस अवसर पर वैश्विक संवाद शुरू करने के साथ-साथ, अतीत की उपलब्धियों से सबक़ सीखने और भविष्य की चुनौतियों के लिये कमर कसने पर भी ज़ोर दिया गया. यूएन की ज़िम्मेदारियों पर नज़र डालती एक फ़िल्म - "नेशन्स यूनाइटेड - असाधारण समय के लिये असाधारण समाधान..."

न्यूयॉर्क मे संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महासचिव एंतोनियो गुटेरेश शान्ति घण्टी को बजाते हुए.
UN Photo/Mark Garten

शान्ति दिवस: हथियार डालने का आग्रह

अन्तरराष्ट्रीय शान्ति दिवस पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने दुनियाभर में संघर्षरत पक्षों से आग्रह किया कि वे अपने हथियार डालकर सदभाव का रास्ता अपनाएँ. महासचिव ने इस मौक़े पर वैश्विक युद्धविराम की याद भी दिलाई है. अन्तरराष्ट्रीय शान्ति दिवस 21 सितम्बर को मनाया जाता है. महासचिव का वीडियो सन्देश...

यूएन महासभा अध्यक्ष (2020-2021) वोल्कान बोज़किर और महासचिव एंतोनियो गुटेरेश 75वें सत्र की शुरुआत करते हुए
UN Photo/Evan Schneider

यूएन महासभा का 75वाँ सत्र शुरू

संयुक्त राष्ट्र महासभा का 75वाँ वार्षिक सत्र ऐतिहासिक कोविड संकट के बीच शुरू हो गया है. नए अध्यक्ष के रूप में वोल्कान बोज़किर ने निवर्तमान अध्यक्ष तिजानी मोहम्मद-बाँडे से बागडोर संभाली. इस बार महासभा का स्वरूप थोड़ा अलग यानि वर्चुअल होगा और सभी जगह कोविड-19 महामारी के कारण मास्क, सामाजिक दूरी जैसे सुरक्षा उपाय दिखेंगे. साथ ही पहली बार, देशों के नेता वीडियो द्वारा उच्च-स्तरीय बहस को सम्बोधित करेंगे. 

न्यूयॉर्क मे संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महासचिव एंतोनियो गुटेरेश शान्ति घण्टी को बजाते हुए.
UN Photo/Mark Garten

दरकती दुनिया को कोविड-19 से ख़तरा, शान्ति की पुकार

जापान में प्रचलित एक सिद्धान्त के अनुसार टूटी हुई वस्तुओं में भी ख़ूबियाँ तलाश की जाती हैं. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने गुरुवार को यूएन मुख्यालय में 21 सितम्बर को मनाए जाने वाले अन्तरराष्ट्रीय शान्ति दिवस से पहले गुरूवार को आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम में वैश्विक आग्रह किया कि ऐसे समय जब दुनिया दरक रही है, कोविड-19 से उबरने की प्रक्रिया के दौरान इसी सिद्धान्त को अपनाए जाने की आवश्यकता है.  

संयुक्त राष्ट्र की 75वीं वर्षगाँठ पर महासचिव एंतोनियो गुटेरेश के साथ ख़ास बातचीत.
screen capture

एकजुटता से ही गम्भीर चुनौतियों का समाधान सम्भव-यूएन प्रमुख

यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र की पूर्व संध्या पर, दुनिया के सामने मौजूद चुनौतियों और बहुपक्षवाद के माध्यम से उनके समाधानों के बारे में चर्चा की है. महासचिव, कोविड-19 महामारी, जलवायु परिवर्तन जैसे ख़तरों के अभूतपूर्व वैश्विक संकट के इस समय को अलगाववाद दूर करने और समानता जैसे लक्ष्य हासिल करने के अवसर के रूप में देखते हैं. उनके मुताबिक, वैश्विक एकजुटता के ज़रिये, सभी के लिये एक बेहतर, समृद्ध और अधिक टिकाऊ भविष्य का निर्माण किया जा सकता है.

UN News/Ben Dotsei Malor

साक्षात्कार: समान और न्यायपूर्ण दुनिया ही वक़्त की ज़रूरत - यूएन प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने यूएन न्यूज़ के साथ एक ख़ास बातचीत में कोविड-19 के प्रसार पर चिन्ता जताई है और महामारी के बाद बेहतर पुनर्निर्माण, सतत पुनर्बहाली, समानता व बहुपक्षवाद बढ़ाने पर ज़ोर दिया है. संयुक्त राष्ट्र की 75वीं वर्षगाँठ और महासभा के 75वें सत्र के मौक़े पर दिये इस साक्षात्कार में महासचिव ने एक समान व न्यायपूर्ण व टिकाऊ दुनिया के निर्माण का आहवान किया है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र (2020-2021) के अध्यक्ष वोल्कान बोज़किर, 74वें सत्र के अध्यक्ष तिजानी मोहम्मद बाँडे को विदाई सम्बोधन के दौरान.
UN Photo/ Rick Bajornas

यूएन महासभा के 75वें सत्र के अध्यक्ष

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र के अध्यक्ष चुने गए तुर्की के राजनयिक वोल्कान बोज़किर ऐसे अभूतपूर्व समय में यह ज़िम्मेदारी उठा रहे हैं, जब संगठन अप्रत्याशित महामारी से जूझ रहा है और उसके भविष्य की दिशा को लेकर अनेक भी सवाल मुँह-बाएँ खड़े हैं. वोल्कान बोज़किर के साथ एक ख़ास बातचीत...

2019 में संयुक्त राष्ट्र महासभा का 74वाँ सत्र.
UN Photo/Cia Pak

यूएन महासभा का 75वाँ ऐतिहासिक सत्र

संयुक्त राष्ट्र की स्थापना को 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं. संयुक्त राष्ट्र महासभा का वार्षिक सितम्बर होता है और वर्ष 2020 का ये सत्र कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों में पहली बार वर्चुअल होगा. इस ऐतिहासिक सत्र में वैश्विक महामारी, जलवायु संकट और बढ़ती असमानता के परिपेक्ष्य में, दुनिया भर के नेता, वर्तमान चुनौतियों से निपटने के लिए वर्चुअल चर्चा में भाग लेंगे.

संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रमुख तिजानी मोहम्मद-बाँडे.
UN Photo/Eskinder Debebe

यूएन महासभा: 'अभूतपूर्व हालात' में लोगों की सेवा के लिये निरन्तर प्रयासरत

कोविड-19 महामारी के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अभूतपूर्व परिस्थितियों में अपने दायित्वों का निर्वहन और ज़रूरी सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिये अपने प्रयास निरन्तर जारी रखे हैं. यूएन महासभा अध्यक्ष तिजानी मोहम्मद-बाँडे ने 74वें सत्र के समापन पर मंगलवार को मौजूदा सत्र के अहम कार्यक्रमों का उल्लेख किया और आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी है.