वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

बाधाओं से परे: फ़ातिमा ख़ामिस का शान्ति मिशन

मध्य अफ्रीकी गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र मिशन में एक नैटवर्क इन्जीनियर के तौर पर काम करतीं फ़ातिमा ख़ामिस.
MINUSCA
मध्य अफ्रीकी गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र मिशन में एक नैटवर्क इन्जीनियर के तौर पर काम करतीं फ़ातिमा ख़ामिस.

बाधाओं से परे: फ़ातिमा ख़ामिस का शान्ति मिशन

शान्ति और सुरक्षा

सूडानी मूल की फ़ातिमा ख़ामिस  मध्य अफ्रीकी गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र के मिशन में असाधारण योगदान कर रही हैं. कड़ी परम्पराओं वाले समाज में शिक्षा के लिये रास्ता बनाना और एक इजीनियर के रूप में काम करना फ़ातिमा ख़ामिस के लिये आसान नहीं रहा है, मगर उन्होंने बहुत सी बाधाएँ पार की हैं. उनकी कहानी, उन्हीं की ज़ुबानी - शान्ति ही मेरा मिशन है - वीडियो श्रंखला में...