वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

समाचार

© UNICEF/Anton Kulakowskiy

यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 14 अक्टूबर 2022

  • यूक्रेनी क्षेत्रों को अपनी सीमाओं में मिलाने की रूस द्वारा कोशिश की निन्दा, यूएन महासभा में भारी बहुमत से प्रस्ताव पारित
  •  मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिये समर्थन व निवेश सुनिश्चित किये जाने की पुकार
  •  जलवायु परिवर्तन है ऊर्जा सुरक्षा के लिये जोखिम, नवीकरणीय ऊर्जा की दिशा में बढ़ना है ज़रूरी
  •  यूएन आतंकवाद निरोधक समिति की आगामी बैठक होगी भारत में, सुनियेगा एक रिपोर्ट
  • और तीन अरब लोगों को नहीं मिल पा रहा है सेहतमन्द आहार

 

 

ऑडियो
10'14"
© UNICEF/Asad Zaidi

यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 7 अक्टूबर 2022

इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

  • पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही कल्पना से परे, यूएन महासचिव ने समर्थन के लिये लगाई पुकार.
  • अफ़ग़ानिस्तान में दस साल का आर्थिक विकास, उलटा केवल 12 महीनों में.
  • टिकाऊ विकास पर केन्द्रित भारत-यूएन विकास साझेदारी कोष को हुए पाँच साल पूरे.
  • जलवायु परिवर्तन, महिलाओं व लड़कियों के विरुद्ध हिंसा का जोखिम बढ़ने की एक वजह.
  • और, विश्व शिक्षक दिवस पर शिक्षा में रूपान्तरकारी बदलाव किये जाने की आवश्यकता पर बल.
ऑडियो
10'3"
UN Photo/Eskinder Debebe

यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 23 सितम्बर 2022

1)    यूएन महासभा के 77वें सत्र में उच्चस्तरीय जनरल डिबेट, दरारों व चुनौतियों पर पार पाने के लिये वैश्विक गठबंधन का आहवान.
2)    यूक्रेन में युद्ध' पर विराम लगाने के लिये, दोगुने प्रयासों की पुकार....स्वतंत्र मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट, युद्धापराधों को दिया गया अंजाम.
3)    ईरान में हिजाब विवाद में महसा अमीनी की मौत पर गम्भीर चिन्ता, निष्पक्ष व त्वरित जाँच की मांग.
4)    वैश्विक तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने का संकल्प...... गिन रहा है अन्तिम साँसें. 

ऑडियो
10'41"
UN Photo/Cia Pak

यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 16 सितम्बर 2022

  • यूएन महासभा का 77वाँ सत्र हुआ आरम्भ.....एकजुटता, सततता, विज्ञान के ज़रिये वैश्विक चुनौतियों के समाधान की पुकार
  • पढ़ाई-लिखाई के गहराते संकट पर चिन्ता, शिक्षा में रूपान्तरकारी बदलाव के लिये एक अहम बैठक
  • नज़र आ रहा है कोविड-19 महामारी का अन्त, मगर सतर्कता ज़रूरी, WHO ने किया आगाह
  • जलवायु संकट से निपटने के लिये पर्याप्त नहीं है मौजूदा प्रयास, यूएन की नई रिपोर्ट
  • और, लोकतांत्रिक समाज के लिये मीडिया स्वतंत्रता की रक्षा किया जाना अहम
     
ऑडियो
10'23"
WFP Pakistan

यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 9 सितम्बर 2022

इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

  • पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ितों के लिये यूएन प्रमुख की, विशाल वैश्विक समर्थन की पुकार
  • 90% देशों में पिछड़ रहा है मानव विकास: यूएन रिपोर्ट
  • महारानी ऐलिज़ाबेथ द्वितीय का निधन, ‘व्यापक बदलावों’ के दशकों में उनकी ‘आश्वस्तकारी मौजूदगी’
  • निवेश नहीं हुआ तो, लैंगिक समानता प्राप्ति में लग सकते हैं 300 साल
  • वोल्कर टूर्क बने - नए यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त
     
ऑडियो
9'37"
WFP/Kapil Dev

यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 2 सितम्बर 2022

1)    चीन शिंजियांग में, 'गम्भीर मानवाधिकार उल्लंघन' के लिये ज़िम्मेदार: यूएन मानवाधिकार रिपोर्ट
2)    पाकिस्तान में भीषण बाढ़ से प्रभावित इलाक़ों में संक्रामक बीमारियाँ फैलने का ख़तरा
3)     उत्तरी गोलार्ध में सर्दियाँ शुरू होने पर, कोविड-19 के मामलों में बढ़ोत्तरी की सम्भावना
4)    बुर्कीना फ़ासो की शान्तिरक्षक, वर्ष की सर्वश्रेष्ठ यूएन पुलिस अधिकारी
5)    समावेश को बढ़ावा देने पर केन्द्रित, साक्षरता कार्यक्रमों को यूनेस्को सम्मान 

ऑडियो
10'1"
UN Photo/Mark Garten

यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 19 अगस्त 2022

इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

1. यूक्रेन: धनी देशों से, विकासशील देशों की मदद के लिये अपने ‘बटुए’ और ‘दिल’ खोलने की पुकार  ----
2. अफ़ग़ानिस्तान की महिलाओं व लड़कियों के लिये यूएन एजेंसियों की प्रतिबद्धता.
3. विश्व मानवीय दिवस पर 'मानवता के सर्वश्रेष्ठ उदाहरणों' को अभिवादन
4. यूएन मानवधिकार प्रमुख का कॉक्सेस बाज़ार दौरा, सुनीं रोहिंज्या शरणार्थियों की चिन्ताएँ.
और
5. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा मंकीपॉक्स संक्रमण के 35 हज़ार मामले सामने आए.
 

ऑडियो
9'59"