वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

समाचार

© UNICEF/Mykola Synelnykov

यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 6 अक्टूबर 2023

इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

  • यूएन एजेंसियाँ - काराबाख़ से निकलकर आर्मीनिया पहुँचे, एक लाख से अधिक शरणार्थियों की ज़रूरतें पूरी करने में मदद के लिए सक्रिय.
  • यूक्रेन में हाल ही में हुए हमले की कड़े शब्दों में निन्दा, हमले में कम से कम 49 लोगों की मौत.
  • स्वायत्त हथियार प्रणालियों के इस्तेमाल के लिए अन्तरराष्ट्रीय नियम स्थापित किए जाने का आग्रह.
  • अतीत के वर्षों की तुलना में इस साल सितम्बर का महीना अब तक का सर्वाधिक गर्म साबित.
  • ईरान की महिला अधिकार पैरोकार नरगिस मोहम्मदी, इस वर्ष के नोबेल शान्ति पुरस्कार से सम्मानित.
ऑडियो
10'12"
UN Photo/Mark Garten

यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 15 सितम्बर 2023

इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

  • यूएन महासभा का 78वें सत्र के अवसर पर यूएन प्रमुख ने कहा - 'विश्व को ज़रूरत है कार्रवाई की'.
  • आपदा प्रभावित मोरक्को और लीबिया में, मानवीय सहायता व समर्थन प्रयासों में तेज़ी.
  • दुनिया भर में, 33 करोड़ से ज़्यादा बच्चे हैं - चरम निर्धनता में.
  • श्रीलंका और म्याँमार में मानवाधिकार हनन मामलों की जाँच की  मांग.
  • और ---- ‘वैश्विक चुनौतियों से निपटने में शान्ति अवधारणा का है विशिष्ट महत्व’, भारतीय मिशन द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम.
ऑडियो
10'49"
Unsplash/Jefferson Santos

यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 1 सितम्बर 2023

इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

  • तख़्तापलट से बिगड़ते हैं हालात, सैन्य सरकार कोई समाधान नहीं, यूएन प्रमुख ने किया आगाह
  • 'अमानवीय बर्ताव' का शिकार, लाखों लोग ऑनलाइन धोखाधड़ी का हिस्सा बनने के लिए मजबूर 
  • कोविड-19 वैक्सीन के लिए बौद्धिक सम्पदा अधिकार में छूट देने से मनाही, मानवाधिकारों का उल्लंघन 
  • जबरन गुमशुदगी के 'भयावह अपराध' पर विराम लगाए जाने की पुकार 
  • अफ़्रीका में बच्चों पर जलवायु परिवर्तन का गम्भीर असर होने का जोखिम 
ऑडियो
10'26"
UN-REDD/Leona Liu

यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 18 अगस्त 2023

इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

  • प्रथम पारम्परिक चिकित्सा सम्मेलन हुआ भारत में, विज्ञान की सहायता से, विस्तार की पुकार.
  • वर्ष 2003 में बग़दाद बम हमले में जान देने वाले यूएन स्टाफ़ को, विश्व मानवतावादी दिवस के मौक़े पर, श्रद्धांजलि.
  • अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान शासन के दो वर्ष के दौरान, महिलाओं व लड़कियों के अधिकारों पर भारी गाज, स्वास्थ्य सेवाएँ भी हुईं जर्जर.
  • यूक्रेन में अन्धाधुन्ध हमलों में जान-माल के भारी नुक़सान पर गहरी चिन्ता.
  • और, निजेर में संवैधानिक व्यवस्था बहाल किए जाने की बारम्बार पुकार, यूएन एजेंसियों की सहायता.
ऑडियो
10'16"