वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

समाचार

© UNICEF/Lviv Territorial Medical Union Hospital

यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 3 जून 2022

इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

  • यूक्रेन में जारी युद्ध को 100 दिन पूरे हुए, विशाल पैमाने पर मानवीय राहत ज़रूरतें, 
  • खाद्य सुरक्षा व कृषि के लिये उर्वरक की आपूर्ति पर संकट, यूएन ने समाधान की दिशा में प्रयास किये तेज़
  • स्टॉकहोम+50 सम्मेलन में पर्यावरण पर मंडराते संकटों से रक्षा के लिये कार्रवाई का आहवान
  • कोविड-19 महामारी ने, सर्वजन के लिये बिजली सुलभता के लक्ष्य के रास्ते में खड़े किये अवरोध
  • और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के लिये खाद्य एवं कृषि संगठन की नई परियोजना, एक इण्टरव्यू 
ऑडियो
10'49"
UN News

यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 27 मई 2022

इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

  • दुनिया भर में शान्ति स्थापना में योगदान करने वाले शान्तिरक्षकों को श्रद्धांजलि, 29 मई को मनाया जा रहा है शान्तिरक्षक दिवस.
  • एक यूएन शान्तिरक्षा मिशन में तैनात भारतीय बटालियन के कमाण्डर कर्नल विमल शर्मा के साथ ख़ास बातचीत.
  • सम्पन्न देशों में संसाधनों की अत्यधिक खपत का असर विकासशील और निर्धन देशों पर, बड़ी संख्या में बच्चों का विकास व भविष्य प्रभावित.
  • अफ़ग़ानिस्तान में मानवाधिकारों की ख़राब स्थिति पर चिन्ता.
  • और, यूएन मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बाशेलेट का चीन दौरा.
     
ऑडियो
10'8"
ADB/Zen Nuntawinyu

यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 20 मई 2022

इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

  • ग्रीनहाउस गैसों की सघनता, समुद्री जल स्तर में वृद्धि, महासागरों का बढ़ता तापमान और अम्लीकरण, तेज़ी से बदल रही जलवायु ने बढ़ाई चिन्ता
  • खाद्य असुरक्षा, समाजों में अस्थिरता व हिंसक संघर्षों के भड़कने की वजह, सहेल क्षेत्र में डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों पर भूख का गम्भीर संकट 
  • वैश्विक अर्थव्यवस्था की गति धीमी होने की सम्भावना, यूक्रेन में संकट का है असर
  • और 2021 में देशों की सीमाओं के भीतर विस्थापितों की संख्या पाँच करोड़ 90 लाख तक पहुँची
     
ऑडियो
10'44"
© UNDP/Yevhenii Zavhorodnii

यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 13 मई 2022

इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

  • यूक्रेन में युद्ध में आम लोगों के विरुद्ध अत्याचारों की ख़बरें, मदद के प्रयास जारी, सुरक्षित निकासी से बंधी कुछ उम्मीद भी.
  • श्रीलंका में महंगाई और भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रदर्शनों का दायरा हुआ व्यापक और हिंसक भी, सुनियेगा एक इण्टरव्यू.
  • तापमान वृद्धि पर आगाह करने वाली, WMO एक ताज़ा रिपोर्ट.
  • एक प्रख्यात फ़लस्तीनी पत्रकार की हत्या की जाँच कराए जाने की मांग.
  • और, शराब बिक्री के लिये आक्रामक मार्केटिंग में बढ़ोत्तरी, सख़्त नियमों की पुकार. 
     
ऑडियो
9'56"
UN Photo/Eskinder Debebe

यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन 29 अप्रैल 2022

इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

  • यूक्रेन में संकट के बीच, यूएन महासचिव ने रूस और यूक्रेन का दौरा किया, 21वीं सदी में युद्ध को बेतुका, एक बुराई बताया 
  • मानवीय राहत ज़रूरतों को पूरा करने और शान्ति स्थापना के प्रयासों पर ज़ोर
  • मानव गतिविधियाँ और बर्ताव की वजह से, वैश्विक आपदाओं की संख्या में बढ़ोत्तरी
  • कोविड-19 महामारी के व्यवधान के बावजूद, मलेरिया मुक्त विश्व की दिशा में प्रगति
  • गणित में लड़कों के बराबर पहुँच रही हैं लड़कियाँ, मगर बाधाएँ बरक़रार.
ऑडियो
9'50"
UN Photo/Eskinder Debebe

यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन 22 अप्रैल 2022

इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

  • यूक्रेन में संकट और शान्ति प्रयासों व अपीलों के बीच, यूएन महासचिव का रूसी महासंघ की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम
  • ऑर्थोडॉक्स ईसाइयों के पवित्र सप्ताह के अवसर पर युद्ध में चार-दिवसीय विराम की पुकार 
  • यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त ने कहा, यूक्रेन में नागरिकों पर किये गए भयावह अत्याचार
  • कई बम धमाकों से दहला अफ़ग़ानिस्तान, आमजन को निशाना बनाकर किये गए हमलों की कठोर निन्दा
  • और पारम्परिक चिकित्सा के लिये वैश्विक केंद्र की रखी गई आधारशिला, सर्वजन का स्वास्थ्य कल्याण है लक्ष्य
     
ऑडियो
10'42"
© UNICEF/Bullen Chol

यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन 15 अप्रैल 2022

इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ.

  • यूक्रेन संकट का असर दुनिया भर के लोगों पर भी, युद्ध तुरन्त रोके जाने की पुकार, इस बीच बहुत से यूक्रेनी लोग,  वापिस लौट रहे हैं स्वदेश.
  • यौन हिंसा का एक हथियार के रूप में प्रयोग रोकने और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित रोकने की पुकार.
  • WHO की चेतावनी - कोविड के मामलों में कमी के बावजूद, महामारी का जोखिम अब भी बरक़रार.
  • बुज़ुर्गों के अधिकार सुनिश्चित किये जाने की अहमियत पर ज़ोर
     
ऑडियो
10'11"