वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

अपना सर्वस्व त्याग करने वाले यूएन कर्मचारियों के लिए स्मारक

2022 में यूएन के 77 कर्मचारियों ने संगठन में अपनी सेवाएँ प्रदान करते समय अपना सर्वोच्च त्याग किया.
UN Photo/Manuel Elias
2022 में यूएन के 77 कर्मचारियों ने संगठन में अपनी सेवाएँ प्रदान करते समय अपना सर्वोच्च त्याग किया.

अपना सर्वस्व त्याग करने वाले यूएन कर्मचारियों के लिए स्मारक

यूएन मामले

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेशमहासभा अध्यक्ष कसाबा कोरोसी और जुलाई महीने के लिए सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष देश ब्रिटेन की प्रतिनिधिराजदूत बारबरा वुडवर्ड ने बुधवार को यूएन मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में, वर्ष 2022 में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले, 77 संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों को श्रृद्धांजलि अर्पित की. यूएन सचिवालय, अपना सर्वोच्च त्याग कर चुके यूएन कर्मियों के सम्मान में, वर्ष 2011 से वार्षिक स्मारक सेवा आयोजित करता रहा है. यूएन महासचिव ने इस अवसर पर कहा कि हम यहाँ, एकजुट होकर शोक मनाने, अपने सहकर्मियों को याद करने और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए, एकत्र हुए हैं. (वीडियो)