Skip to main content

यूएन प्रमुख

यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश, स्पेन में कार्लोस वी योरोपीय पुरस्कार स्वीकार करते हुए ( मई 2023)
© Juan Carlos Rojas

यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश, कार्लोस वी योरोपीय पुरस्कार से सम्मानित

यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने, मंगलवार को स्पेन में कार्लो वी योरोपीयन पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा कि एकजुटता के बिना, टिकाऊ शान्ति नहीं हो सकती और हम सब मिलकर इसे मज़बूत कर सकते हैं. कार्लोस वी योरोपीय पुरस्कार" उन लोगों, संगठनों या परियोजनाओं को सम्मानित करता है जो सामान्य ज्ञान और योरोप के सांस्कृतिक व ऐतिहासिक मूल्यों को बढ़ाने में अपना योगदान देते हैं. (वीडियो सन्देश)

मई 2011 में महासभा हॉल में बुद्ध के जन्म के उत्सव, वेसाक दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष कार्यक्रम के दौरान एक बौद्ध भिक्षु तस्वीर लेता हुए.
UN Photo/Evan Schneider

वैसाक दिवस के अवसर पर यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश का सन्देश

एन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने वैसाक दिवस लोगों के दरम्यान समझ, सदभावना की तलाश, शान्ति को प्रोत्साहन का सन्देश दिया है. ये दिवस गौतम बुद्ध के जन्म के अवसर पर मनाया जाता है. (वीडियो सन्देश)

यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश, ब्रसेल्स में, योरोपीय देशों के राष्ट्राध्यक्षों की एक बैठक में शिरकत करते हुए.
© UNRIC/Miranda Alexander-Webber

EU, से विश्व को पटरी पर वापिस लाने में मदद की पुकार

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने गुरूवार को ब्रसेल्स में योरोपीय सम्मेलन में शिरकत करते हुए, जलवायु परिवर्तन, टिकाऊ विकास को समर्थन दिए जाने और यूक्रेन में रूसी आक्रमण से उत्पन्न मौजूदा चुनौतियों के समाधान निकाले जाने का आहवान किया है.

एक फ़लस्तीन लड़का गाजा शहर में अपने घर का निरीक्षण करता है जिसे इसराइली युद्धक विमानों ने निशाना बनाया था। (मई 2021)
© UNICEF/Eyad El Baba

इसराइल-फ़लस्तीन: बढ़ती हिंसा की ‘सर्वाधिक क़ीमत’ चुका रहे हैं बच्चे

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ़) ने, इसराइल और फ़लस्तीन में हाल ही में, अनेक बच्चों की मौत और घायल होने की घटनाओं पर चिन्ता व्यक्त करते हुए, सोमवार को दोनों पक्षों से तनाव कम करने और हिंसा से दूर रहने की अपील की.

येरूशेलम शहर का एक दृश्य.
UN News/Shirin Yaseen

येरूशेलम में एक सिनेगॉग पर आतंकवादी हमले की कड़ी निन्दा

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने येरूशेलम के एक यहूदी उपासनास्थल – सिनेगॉग में, शुक्रवार को एक फ़लस्तीनी हमलावर द्वारा किए गए आतंकवादी हमले की कड़ी निन्दा की है. इस हमले में कम से कम सात इसराइली लोगों के मारे जाने और अनेक लोगों के घायल होने की ख़बरें हैं.

पोलैंड में यहूदी यातना शिविर, आउशवित्ज़-बर्केनाउ.
Unsplash/Jean Carlo Emer

घर, अपनेपन का ऐहसास, और हॉलोकॉस्ट

इस वर्ष, यहूदी जनसंहार (हॉलोकॉस्ट) स्मरण दिवस की थीम है - ‘घर और अपनेपन का ऐहसास’. वर्ष 1933 में नात्सी पार्टी ने जर्मनी पर अपना नियंत्रण स्थापित करने के बाद, यहूदी नागरिकों से इन्हीं दो भावनाओं को व्यवस्थागत ढंग से छीन लिया गया था.  

यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश, द्वीपीय देश केप वर्डे की यात्रा पर. (21 जनवरी 2023)
UN Photo/Mark Garten

यूएन प्रमुख -कैबो वर्डे जलवायु परिवर्तन अपने अस्तित्व सम्बन्धी संकट के अग्रिम मोर्चे पर

यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने कैबो वर्डे (केप वर्डे) नामक द्वीपीय देश का दौरा किया है और पिछले पाँच वर्षों से सूखे से ग्रस्त कैबो वर्डे में जलवायु कार्रवाई की अपील को फिर से दोहराते हुए तत्काल कार्रवाई और निवेश पर बल दिया. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने, पश्चिम अफ़्रीका के अटलांटिक तट पर स्थित कैबो वर्डे नामक इस देश में, टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने हेतु चलाई जा रही परियोजनाओं के बारे में जायज़ा लिया. (वीडियो रिपोर्ट).

यूएन महासचिव ने कैबो वर्डे में महासागर दौड़ शिखर बैठक में प्रतिभागियों को सम्बोधित किया.
UN Photo/Mark Garten

महासागरों की रक्षा के लिए, यूएन प्रमुख ने लगाई मज़बूत पैरोकार बनने की पुकार

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने कैबो वर्डे की अपनी यात्रा के अन्तिम दिन सोमवार को, मिंडेलो में आयोजित ‘महासागर दौड़ शिखर सम्मेलन’ (Ocean Race Summit) को सम्बोधित करते हुए ध्यान दिलाया कि महासागरों के लिए आपात स्थिति का अन्त करना एक ऐसी दौड़ है, जिसे हमें हर हाल में जीतना होगा. यूएन प्रमुख ने ज़ोर देकर कहा कि एकजुट होकर काम करने से, इस दौड़ को जीता जा सकता है.

काँगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के दक्षिण कीवू प्रान्त में, विस्थापित लोग, जल इकट्ठा करते हुए.
UNICEF/Patrick Brown

डीआर काँगो में बाढ़ से जान-माल की हानि, यूएन प्रमुख ने जताया शोक

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में भीषण बाढ़ के कारण हुई जान-माल की क्षति पर गहरा दुख प्रकट किया है. यूएन प्रमुख के प्रवक्ता ने उनकी ओर से बुधवार को जारी एक वक्तव्य में बताया कि वर्ष 2019 के बाद देश को दूसरी बार इस विकराल चुनौती का सामना करना पड़ा है.  

केनया के डाले गाँव में दो छात्राएँ, यूनीसेफ़ के समर्थन से संचालित स्वच्छ व सुरक्षित पेयजल केन्द्र पर.
©UNICEF/Ekwam

अफ़्रीकी महाद्वीप है आशाओं व सम्भावनाओं से परिपूर्ण, यूएन महासचिव

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने कहा है कि अफ़्रीका को बाहर से अक्सर, समस्याओं की दृष्टि से देखा जाता है, मगर उन्हें यह महाद्वीप आशाओं व सम्भावनाओं से भरपूर नज़र आता है. यूएन प्रमुख ने गुरूवार को इथियोपिया की राजधानी अदिस अबाबा में यह बात कही, जहाँ वह यूएन-अफ़्रीकी संघ के छठे वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिये पहुँचे हैं.