वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

‘काला सागर अनाज पहल’ के बारे में 5 अहम तथ्य

तुर्कीये के इस्तान्बूल शहर में - काला सागर अनाज निर्यात समझौते पर दस्तख़त किये जाने के दौरान, यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश (बाएँ) और तुर्कीये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप अर्दोगान (दाएँ) 22 जुलाई 2022.
UNIC Ankara/Levent Kulu

शान्ति और सुरक्षा

फ़रवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस का आक्रमण शुरू होने के बाद, यूक्रेन से अनाज और रूस से खाद्य वस्तुओं व उर्वरकों की आपूर्ति पर भीषण असर हुआ. आपूर्ति में आए इस व्यवधान की वजह से दुनिया भर में क़ीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया, जिसकी वजह से विश्व में खाद्य संकट जैसे हालात भी पनपने लगे. इसके बाद, संयुक्त राष्ट्र और तुर्कीये के मध्यस्थता प्रयासों के फलस्वरूप ‘काला सागर अनाज पहल’ वजूद में आई जिसके ज़रिये, यूक्रेन से दुनिया भर में खाद्य सामग्री व उर्वरक निर्यात को सम्भव बनाने के लिये प्रयास किये गए. इसी पहल के विषय में कुछ अहम जानकारी… (वीडियो).