वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

यूएन डे कॉंसर्ट में सरोद का जादू

यूएन डे कॉंसर्ट में सरोद का जादू

डाउनलोड

बुधवार 24 अक्तूबर 2018 को संयुक्त राष्ट्र का 73वाँ जन्म दिवस मनाया गया. दूसरे विश्व युद्ध के बाद 24 अक्तूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र का चार्टर वजूद में आया था.

यू एन चार्टर कुछ ऐसे सिद्धान्तों का पुलिन्दा है जिसमें तमाम देशों के सपनों और उम्मीदों को आकार मिलता है.

तभी से संयुक्त राष्ट्र दिवस शान्ति और साझा इंसानियत या मानवता को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष 24 अक्तूबर को मनाया जाता है.

इस पैग़ाम को ज़्यादा से ज़्यादा फैलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र दिवस के मौक़े पर हर वर्ष न्यूयॉर्क मुख्यालय में Music Concert यानी संगीत समारोह का आयोजन किया जाता है.  संयुक्त राष्ट्र समाचार की ये ख़ास रिपोर्ट...

ऑडियो
7'41"
Photo Credit
UN Photo/Loey Felipe