भारत का चन्द्रयान, बुधवार, 23 अगस्त को, चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचा है, जोकि एक असाधारण सफलता है. भारत के इस मिशन को, अन्तरिक्ष रहस्य सुलझाने और चांद से जानकारी एकत्र करने के लिए, एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है. संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि, रुचिरा काम्बोज ने, बुधवार को न्यूयॉर्क में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि भारत, चन्द्रमा पर उतरने वाला चौथा देश और दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया है. एक वीडियो रिपोर्ट...