यमन तट के निकट लाल सागर में जर्जर हो चुके विशाल जहाज़ टैंकर – सेफ़र से 10 लाख बैरल से अधिक तेल को पम्प के ज़रिए एक अन्य जहाज़ में लादने का अभियान जारी है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने बताया कि दो वर्षों तक "राजनैतिक ज़मीन तैयार करने, धनराशि जुटाने और परियोजना विकास" के बाद, यमन तट के निकट लाल सागर में पर्यावरणीय आपदा रोकने के लिए, संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में अभियान आरम्भ हुआ है. (वीडियो)