वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

वीडियो - हब (Video-Hub)

वीडियो हब (VIDEO HUB)
यूएन हिन्दी न्यूज़ की मल्टीमीडिया सामग्री...
आईएफ़एडी का महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम ‘तेजस्विनी’ जिसके माध्यम से महिलाओं को व्यवसाय विकास, तकनीकी कौशल और वित्त में प्रशिक्षण दिया गया है.
IFAD India

भारत में 'तेजस्विनी' महिलाएँ

तेजस्विनी का मतलब है "कान्तिवान महिला." भारत के महाराष्ट्र राज्य में तेजस्विनी ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का हिस्सा बनीं दस लाख महिलाएँ, वास्तव में सशक्त हैं, कान्तिवान हैं. आईएफ़एडी के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम ‘तेजस्विनी’ के माध्यम से महिलाओं को व्यवसाय विकास, तकनीकी कौशल और वित्त में प्रशिक्षण दिया गया, जिससे इन महिलाओं ने अभूतपूर्व व्यावसायिक सफलता हासिल की है. अब कोविड-19 संकट के दौरान, ये महिलाएँ बदलती जरूरतों के अनुसार अपने कामकाज में बदलाव लाकर व्यवसायों को आगे बढ़ा रही हैं. देखिये वीडियो फ़ीचर...
 

अफ़ग़ान शरणार्थी बच्चे.
UNHCR

अफ़ग़ानिस्तान - 40 वर्षों के संघर्ष की मार

अफ़ग़ानिस्तान के लोग 40 से अधिक वर्षों से भीषण संघर्ष से जूझ रहे हैं. इससे अब तक 46 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं. 

संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर अफ़ग़ानिस्तान में विश्व बैंक, पाकिस्तान व ईरान जैसे पड़ोसी देशों के साथ मिलकर लाखों विस्थापितों की मदद करने में जुटी है.  एक वीडियो फ़ीचर...