Skip to main content

यूएन शान्तिरक्षक पुरस्कार

© WFP/Aung Khaing Moe

यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 26 मई 2023

इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

  • यूएन प्रमुख ने यूएन शान्तिरक्षकों को बताया --- आशा व संरक्षा की एक मशाल.
  • एक भारतीय शान्तिरक्षक - मेजर प्रशान्त राठी की असाधारण सेवा व साहस  के सफ़र पर एक ख़ास बातचीत.
  • विश्व को अगली महामारी का मुक़ाबला करने के लिए, रहना होगा तैयार, WHO की चेतावनी.
  • म्याँमार में मोका तूफ़ान के क़हर के बाद राहत कार्य जारी, 33 करोड़ डॉलर की सहायता अपील.
  • पूर्वी एशिया और प्रशान्त क्षेत्र के बच्चों पर, जलवायु आपदाओं का है सर्वाधिक जोखिम.
ऑडियो
10'48"
यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश (बाएँ), घाना की शान्तिरक्षक कैप्टेन सिसिलिया ऐरिज़ुआह को, 2022 का सैन्य लैंगिक पैरोकार पुरस्कार प्रदान करते हुए. (25 मई 2023)
UN Photo/Evan Schneider

घाना की शान्तिरक्षक को, यूएन सैन्य लैंगिक पैरोकार पुरस्कार

ऐबयेई में संयुक्त राष्ट्र के अन्तरिम सुरक्षा बल (UNISFA) में तैनात, घाना की एक यूएन शान्तिरक्षक कैप्टेन सिसिलिया ऐरज़ुआह को,  वर्ष 2022 के, यूएन सैन्य लैंगिक पैरोकार पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार महिलाओं, शान्ति और सुरक्षा पर सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव संख्या 1325 के सिद्धान्तों को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है.

सम्पर्क प्लाटून कमांडर, कैप्टन सिसीलिया ऐरज़ुआह ने ऐबयेई में यूएन अन्तरिम सुरक्षा बल (UNISFA) में अपनी तैनाती के दौरान, लैंगिक समानता की ज़ोरदार पैरोकारी की है और समुदायों को पूरी तरह से साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया. (वीडियो)

ऐबयेई में संयुक्त राष्ट्र के अन्तरिम सुरक्षा बल UNISFA में घाना की प्लाटून कमांडर कैप्टेन सिसिलिया, बच्चों में मिठाई बाँटते हुए.
UNISFA

घाना की शान्तिरक्षक को, यूएन सैन्य लैंगिक पैरोकार पुरस्कार

ऐबयेई में, संयुक्त राष्ट्र के अन्तरिम सुरक्षा बल में तैनात, घाना की एक यूएन शान्तिरक्षक कैप्टेन सिसिलिया ऐरज़ुआह को वर्ष 2022 के संयुक्त राष्ट्र के सैन्य लैंगिक पैरोकार पुरस्कार के लिए चुना गया है.