Skip to main content

योरोप

यूक्रेन में ज़ैपोरिझझिया परमाणु संयंत्र.
Ⓒ IAEA

IAEA: यूक्रेन के परमाणु संयंत्र के आसपास बढ़ते तनाव की स्थिति

अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी – IAEA ने यूक्रेन में युद्ध के दौरान, देश के ज़ैपोरिझझिया परमाणु संयंत्र के आसपास बढ़ते तनाव के मद्देनज़र, सम्भावित परमाणु जोखिम के बारे में एक बार फिर आगाह किया है.

यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश, स्पेन में - कार्लोस वी योरोपीय पुरस्कार स्वीकर करते समय. (मई 2023)
© Juan Carlos Rojas

यूएन चार्टर के मूल्यों पर अभूतपूर्व जोखिम, गुटेरेश की चेतावनी

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने मंगलवार को आगाह करते हुए कहा है कि 1945 में वजूद में आए इस विश्व संगठन के संस्थापना दस्तावेज़ – यूएन चार्टर में समाहित मानव गरिमा और स्वतंत्रता के मूल्य, अब से पहले कभी इतने जोखिम में नहीं रहे हैं. उन्होंने स्पेन में कार्लोस वी योरोपीय पुरस्कार प्राप्ति करते हुए ये बात कही.

एक ग़ैर-सरकारी संगठन द्वारा, लीबिया के तट पर प्रवासियों का बचाव.
© SOS Méditerranée/Anthony Jean

केन्द्रीय भूमध्यसागर में बढ़ते प्रवासी संकट पर, मानवाधिकार प्रमुख की चिन्ता

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने केन्द्रीय भूमध्यसागर को पार करने की कोशिश करने वाले प्रवासियों और पनाह चाहने वालों की अनिश्चितता भरी स्थिति पर गुरूवार को चिन्ता व्यक्त की है. उन्होंने साथ ही इन लोगों का त्वरित बचाव सुनिश्चित करने और किसी सुरक्षित स्थान पर उनकी सम्मानजनक, प्रभावकारी व सम्पूर्ण दस्तावेज़ी प्रक्रिया सुनिश्चित करने का भी आहवान किया है.

कुछ प्रवासीजन इटली के लैम्पीडूसा में एक जहाज़ से उतरते हुए.
IOM/Peter Schatzer

केन्द्रीय भूमध्यसागर: प्रवासियों की मौत के लिए घातक तिमाही

अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) ने कहा है कि इस वर्ष जनवरी और मार्च के दरम्यान, केन्द्रीय भूमध्य सागर को पार करने की कोशिश में, 400 से ज़्यादा प्रवासियों की मौत हो गई. ये अवधि 2017 के बाद से, सबसे ज़्यादा जानलेवा तिमाही साबित हुई है.

यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश, ब्रसेल्स में, योरोपीय देशों के राष्ट्राध्यक्षों की एक बैठक में शिरकत करते हुए.
© UNRIC/Miranda Alexander-Webber

EU, से विश्व को पटरी पर वापिस लाने में मदद की पुकार

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने गुरूवार को ब्रसेल्स में योरोपीय सम्मेलन में शिरकत करते हुए, जलवायु परिवर्तन, टिकाऊ विकास को समर्थन दिए जाने और यूक्रेन में रूसी आक्रमण से उत्पन्न मौजूदा चुनौतियों के समाधान निकाले जाने का आहवान किया है.

टेम्स नदी के पार से दिखाई देता, वेस्टमिंस्टर महल और लंदन का मध्य इलाक़ा.
UN News/Omar Musni

ब्रिटेन: नए शरणार्थी क़ानून का मसौदा, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का ‘स्पष्ट उल्लंघन’

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी – UNHCR ने मंगलवार को आशंका जताई है कि ब्रिटेन द्वारा प्रस्तावित क़ानून के मसौदे को लागू किए जाने से, शरणार्थियों और शरण पाने के इच्छुक लोगों पर पाबन्दी जैसी स्थिति पनप सकती है.

यूक्रेन में युद्ध के कारण बड़ी संख्या में बच्चों और उनके परिजनों को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है.
© UNICEF/Aleksey Filippov

यूक्रेन: रूसी आक्रमण का एक वर्ष (वीडियो)

यूक्रेन पर रूसी आक्रमण को, 24 फ़रवरी 2023 को एक वर्ष पूरा हो रहा है. पिछले एक साल में पीड़ा और तबाही गहरी हुई है, और यह स्पष्ट है कि हालात अब भी बद से बदतर हो सकते हैं. (वीडियो)

फ़ास्ट फूड रेस्तराँ में अस्वस्थ तत्वों से भरपूर भोजन.
Unsplash/Christopher William

दैनिक कैलोरी उपभोग में अमेरिका व योरोप अब भी सबसे आगे

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने सोमवार को अपनी नवीनतम वार्षिक डेटा रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा है कि गत वर्ष दुनिया भर में प्रति व्यक्ति उपभोग की जाने वाली कैलोरी की संख्या औसतन नौ प्रतिशत बढ़ी है, जिसका मतलब है दो हज़ार ,960 कैलोरी प्रतिदिन के बराबर. और कैलोरी उपभोग में संयुक्त राज्य अमेरिका व योरोप का स्थान सबसे ऊपर है.

मानवीय सहायता संगठनों को, यूक्रेन में हमलों के दौरान, अक्सर घायलों तक पहुँचने में भी कठिनाइयाँ हो रही हैं.
Mariupol City Council

यूक्रेन: 'मूर्खतापूर्ण युद्ध' के कारण 'भीषण तबाही व तकलीफ़ें'

संयुक्त राष्ट्र के आपदा राहत मामलों के प्रमुख मार्टिन ग्रिफ़िथ्स ने मंगलवार को सुरक्षा परिषद को बताया है कि रूस के मूर्खतापूर्ण युद्ध ने यूक्रेन के लोगों व उससे भी आगे भीषण तबाही मचाई है जिससे भारी तकलीफ़ें हो रही हैं.

भूमध्य सागर में, सीरिया का एक तटीय शहर - तारतूस.
© Unsplash/Ali Ahmed

सीरिया तट के निकट नाव डूबने से, कम से कम 70 लोगों की मौत

संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न एजेंसियों के प्रमुखों ने कहा है कि ख़बरों के अनुसार, भूमध्य सागर में सीरिया तट के निकट, एक अन्य नाव डूबने से, 71 प्रवासियों के शव बरामद किये गए हैं. उन्होंने इस घटना को “बिल्कुल त्रासद” क़रार देते हुए, एक ऐसी अन्तरराष्ट्रीय कार्रवाई की मांग की जिसमें अपना घर छोड़ने वाले लोगों की परिस्थितियों को बेहतर बनाने के प्रयास शामिल हों.