Skip to main content

संयुक्त राष्ट्र पृथ्वी चैम्पियन पुरस्कार

"हरगिला सेना" में 10,000 से अधिक महिलाएँ हैं. वे घोंसलों की रक्षा करते हैं, घोंसलों से गिरने वाले घायल सारसों का पुनर्वास करती हैं.
© UNEP/Diego Rotmistrovksy

डॉक्टर पूर्णिमा बर्मन: पर्यावरणीय समझ और उद्यमी दूरदृष्टि

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के 2022 के चैम्पियन्स ऑफ़ द अर्थपुरस्कारों की घोषणा हाल ही में की गई, जिनमें ‘व्यवसायिक दूरदृष्टिश्रेणी में भारत की डॉक्टर पूर्णिमा देवी बर्मन को भी सम्मानित किया गया है. डॉक्टर पूर्णिमा देवी बर्मन एक वन्यजीव जीवविज्ञानी हैं, जिन्होंने ग्रेटर एडजुटेंट स्टॉर्कसारस पक्षी को विलुप्त होने से बचाने के लिये, संरक्षण आन्दोलन चलाया हुआ है. यहाँ महिलाएँ, वस्त्रों पर पक्षी के चित्र उकेरकर, उन्हें बेचती हैं, जिससे उन्हें वित्तीय स्वतंत्रता तो मिलती ही है, साथ ही प्रजाति के बारे में जागरूकता फैलाने में भी मदद मिलती है.