समुद्री यात्रा

बांग्लादेश के कॉक्सेस बाज़ार के तट पर रोहिंज्या शरणार्थियों को सुरक्षित उतारा जा रहा है. (फ़ाइल)
© UNICEF/Patrick Brown

ख़तरनाक समुद्री यात्राएँ करने के लिये मजबूर रोहिंज्या शरणार्थियों की रक्षा की पुकार

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त (OHCHR) वोल्कर टर्क ने सुरक्षा व शरण की तलाश में, समुद्र में जोखिम भरी यात्राएँ के लिये मजबूर होने वाले हज़ारों हताश रोहिंज्या लोगों की रक्षा के लिए, एक समन्वित क्षेत्रीय दृष्टिकोण अपनाए जाने का आहवान किया है. साथ ही, उन्होंने वर्ष 2023 के लिये अपने सन्देश में सर्वजन के लिये गरिमामय जीवन सुनिश्चित करने की पुकार लगाई है. 

म्याँमार में 2017 में सैन्य अभियान के दौरान जान बचाने के लिये बड़ी संख्या में रोहिंज्या समुदाय के लोगों ने बांग्लादेश का रुख़ किया. (फ़ाइल)
© UNICEF/Patrick Brown

इंडोनेशिया: समुद्र में फँसे लोगों की जान बचाने के ‘मानवीय कृत्य’ का स्वागत

​​संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) ने समुद्र में फँसे 200 से अधिक लोगों को बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले इंडोनेशिया के स्थानीय अधिकारियों और मछुआरों के दल की इस "मानवीय कृत्य" के लिये सराहना की है.

रोहिंज्या शरणार्थियों से भरी एक नाव, बांग्लादेश के टेकनाफ़ किनारे पर पहुँचने के बाद, एक व्यक्ति, एक महिला को किनारे तक पहुँचने में मदद करता हुआ. (फ़ाइल फ़ोटो)
UNICEF/Patrick Brown

अंडमान सागर: जानलेवा यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में नाटकीय वृद्धि

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) ने बांग्लादेश और म्याँमार से, अंडमान सागर पार करने की कोशिश करने वाले लोगों की संख्या में नाटकीय वृद्धि होने पर एक चेतावनी जारी की है.

समुद्री यात्रा मार्ग पर नाव में सवार लोगों को अक्सर लम्बे समय तक फँसा रहना पड़ता है और उन्हें जल व भोजन भी नहीं मिल पाता है. (फ़ाइल)
© UNHCR/Christophe Archambault

नाव हादसे में 17 रोहिंज्या लोगों की मौत की आशंका, यूएन ने जताया शोक

शरणार्थी मामलों के लिये संयुक्त राष्ट्र एजेंसी (UNHCR) ने म्यांमार के तट के नज़दीक समुद्री क्षेत्र में, बच्चों समेत कम से कम 17 रोहिंज्या लोगों की मौत होने के समाचार पर स्तब्धता जताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है. 

 

जोखिम भरे समुद्री मार्गों से सफ़र कर रहे अनेक अफ़्रीकी प्रवासियों को तलाश व बचाव अभियान के दौरान बचाया गया.
SOS Méditerranée/Anthony Jean

ख़तरनाक योरोपीय प्रवासन मार्गों पर जान गँवाने वालों की संख्या बढ़ी

ख़तरनाक समुद्री मार्गों से होकर योरोप तक पहुँचने की कोशिश में अपनी जान गँवाने वाले प्रवासियों की संख्या में, वर्ष 2021 के पहले छह महीनों में वृद्धि हुई है. संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी के मुताबिक़ इस वर्ष जनवरी से जून महीने तक, नौकाओं में बैठकर जोखिमपूर्ण यात्राएँ करने वाले एक हज़ार 146 लोगों की मौत हुई है.   

भूमध्यसागर पार करने की कोशिश कर रहे प्रवासी की जान एक बेल्जियम के जहाज ने बचाई. (फ़ाइल)
Frontex/Francesco Malavolta

भूमध्यसागर में एक और हादसा, बचाव अभियान फिर शुरू किये जाने की पुकार

लीबियाई तट के पास एक नाव हादसे में 43 लोगों की मौत के बाद संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने भूमध्यसागर में तलाश एवँ बचाव अभियान फिर शुरू किये जाने की पुकार लगाई है. अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) और संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) ने बुधवार को एक बयान जारी करके इस त्रासदीपूर्ण हादसे पर खेद व्यक्त किया है.