यूएन प्रमुख की अफ़्रीका यात्रा: लीबिया में राजनैतिक गतिरोध ख़त्म करने का आग्रह
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने शुक्रवार को, इथियोपिया की राजधानी अदिस अबाबा में, अफ़्रीकी संघ की एक उच्चस्तरीय बैठक में शिरकत करते हुए कहा है कि, लीबिया में मौजूदा राजनैतिक गतिरोध को ख़त्म करने से, देश में अनेक तरह के संकटों को हल करने में बहुप्रतीक्षित प्रगति हो सकती है.