Skip to main content

कैबो वर्डे

यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश, द्वीपीय देश केप वर्डे की यात्रा पर. (21 जनवरी 2023)
UN Photo/Mark Garten

यूएन प्रमुख -कैबो वर्डे जलवायु परिवर्तन अपने अस्तित्व सम्बन्धी संकट के अग्रिम मोर्चे पर

यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने कैबो वर्डे (केप वर्डे) नामक द्वीपीय देश का दौरा किया है और पिछले पाँच वर्षों से सूखे से ग्रस्त कैबो वर्डे में जलवायु कार्रवाई की अपील को फिर से दोहराते हुए तत्काल कार्रवाई और निवेश पर बल दिया. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने, पश्चिम अफ़्रीका के अटलांटिक तट पर स्थित कैबो वर्डे नामक इस देश में, टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने हेतु चलाई जा रही परियोजनाओं के बारे में जायज़ा लिया. (वीडियो रिपोर्ट).

यूएन महासचिव ने कैबो वर्डे में महासागर दौड़ शिखर बैठक में प्रतिभागियों को सम्बोधित किया.
UN Photo/Mark Garten

महासागरों की रक्षा के लिए, यूएन प्रमुख ने लगाई मज़बूत पैरोकार बनने की पुकार

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने कैबो वर्डे की अपनी यात्रा के अन्तिम दिन सोमवार को, मिंडेलो में आयोजित ‘महासागर दौड़ शिखर सम्मेलन’ (Ocean Race Summit) को सम्बोधित करते हुए ध्यान दिलाया कि महासागरों के लिए आपात स्थिति का अन्त करना एक ऐसी दौड़ है, जिसे हमें हर हाल में जीतना होगा. यूएन प्रमुख ने ज़ोर देकर कहा कि एकजुट होकर काम करने से, इस दौड़ को जीता जा सकता है.

यूएन महासचिव कैबो वर्डे में, स्थानीय स्तर पर उत्पादित पदार्थों को देखते हुए, साथ में हैं स्थानीय किसान.
UN Photo/Mark Garten

सूखाग्रस्त कैबो वर्डे में, टिकाऊ मरूद्वीप के लिये, उम्मीद की किरण

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने रविवार का दिन कैबो वर्डे के सैंटो ऐंटाओ नामक द्वीप में गुज़ारा, जहाँ पाँच वर्ष के सघन सूखे के बाद, इन अटलांटिक द्वीपों के कृषि क्षेत्र में बदलाव करने में मदद करने के लिए, संयुक्त राष्ट्र द्वारा समर्थित अनेक परियोजनाएँ चलाई जा रही हैं.

यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश (मध्य बाएँ), केप वर्डे का यात्रा पर जहाँ, देश के विदेश मंत्री विदेश मंत्री रूई ऐलबर्टो एफ़ सोआरेस ने उनका औपचारिक स्वागत किया.Soares
UN Photo/Mark Garten

कैबो वर्डे जलवायु परिवर्तन के अग्रिम मोर्चे पर, यूएन प्रमुख

कोई देश एक टिकाऊ विकास सुनिश्चित किस तरह कर सकता है, जबकि उसके क्षेत्र का 99.3 प्रतिशत हिस्सा जल हो? संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश, इसी तरह के कुछ सवालों और समाधानों पर ग़ौर करने के प्रयासों के तहत, शनिवार को कैबो वर्डे (केप वर्डे) नामक द्वीपीय देश में पहुँचे हैं जो अटलांटिक महासागर में स्थित है.