CSW67: प्रौद्योगिकी और कौशल विकास के ज़रिए महिला सशक्तिकरण पर ज़ोर
महिला कल्याण और प्रगति के लिए प्रयासरत संयुक्त राष्ट्र संस्था – यूएन वीमैन की मुखिया सीमा बहाउस ने कहा है कि डिजिटल विभाजन निर्धनता का एक नया रूप बन गया है, जिसमें लाखों लोगों के लिए लैंगिक असमानता भी छिपी हुई है.