रासायनिक तत्वों की आवर्त सारणी के अंतरराष्ट्रीय वर्ष की शुरुआत
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) के पेरिस स्थित मुख्यालय में एक कार्यक्रम के आयोजन के साथ ही रासायनिक तत्वों की आवर्त सारणी के अंतरराष्ट्रीय वर्ष 2019 की आधिकारिक शुरुआत हो गई है. इस दौरान पूरे साल दुनिया भर में कई कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा.