सार्वजनिक जीवन में महिलाओं की भागीदारी - 'हर किसी के लिये लाभप्रद'
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त (OHCHR) मिशेल बाशेलेट ने ‘महिलाओं की स्थिति पर आयोग’ को सम्बोधित करते हुए कहा है कि महिलाओं व लड़कियों को सार्वजनिक जीवन में भागीदारी के लिये पूर्ण रूप से सशक्त बनाना, सही और बुद्धिमान चयन है. अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी मंगलवार को महिला आयोग के सत्र को सम्बोधित किया, जिसे ऐतिहासिक माना जा रहा है.