संयुक्त राष्ट्र्र उपमहासचिव की भारत यात्रा
संयुक्त राष्ट्र की उपमहासचिव, आमिना जे मोहम्मद ने बीते सप्ताह, भारत की आधिकारिक यात्रा की है. उन्होंने तीन दिन की इस यात्रा के दौरान, भारत सरकार के अनेक मंत्रियों व आला अधिकारियों से, जलवायु कार्रवाई, जी20 कार्ययोजना, टिकाऊ विकास लक्ष्यों पर प्रगति व विकास के लिए वित्त पोषण पर चर्चा की. इसके अलावा, उन्होंने भारत के प्रमुख सूचना एवं प्रौद्योगिकी शोध संस्थाओं में विशेषज्ञों व औद्योगिक जगत के प्रतिनिधियों से मिलकर, डिजिटल तकनीक में भारत की उपलब्धियों पर जानकारी हासिल की. (वीडियो)