Skip to main content

अभिजीत गुहा

लैफ़्टिनेंट जनरल अभिजीत गुहा संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षा अभियानों में अनेक पदों पर काम कर चुके हैं. वो संगठन के अभियानों में मिलिटरी सलाहकार की ज़िम्मेदारी भी निभा चुके हैं. (2012)
UN Photo/Mark Garten

लैफ़्टिनेंट जनरल अभिजीत गुहा हुदायदाह समझौते के मिशन प्रमुख नियुक्त

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने भारतीय मूल के सैन्य अधिकारी लैफ़्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अभिजीत गुहा को यमन में हुदायदाह समझौते को सहायता देने वाले संयुक्त राष्ट्र के मिशन के प्रमुख नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव संख्या 2452 (2019) और 2481 (2019) के तहत की गई है. लैफ़्टिनेंट जनरल अभिजीत गुहा को री-डेप्लॉयमेंट कॉर्डिनेशन कमेटी (आरसीसी) का अध्यक्ष भी बनाया गया है.