वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

अजू उर्फ़ 'AI किड' का छोटी उम्र में बड़ा करिश्मा

यूएन न्यूज़ से बातचीत करते हुए, राउल जॉन अजु.
© UN News/Rohit Upadhyay
यूएन न्यूज़ से बातचीत करते हुए, राउल जॉन अजु.

अजू उर्फ़ 'AI किड' का छोटी उम्र में बड़ा करिश्मा

एसडीजी

केरल के कोच्चि में रहने वाले राउल जॉन अजू ने केवल 16 साल की उम्र में, भारत में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की दुनिया में नई पहचान बना बना ली है. उन्हें - जिन्हें लोग “AI किड ऑफ़ इंडिया” के नाम से जानते हैं. आख़िर इस बच्चे ने ऐसा क्या ख़ास कर डाला है... (वीडियो)

राउल जॉन अजू, एआई रियल्म टैक्नोलॉजीज़ और लीगल-टैक मंच, न्यायसाथी के संस्थापक हैं और अब तक दस से अधिक एआई टूल विकसित कर चुके हैं, जिनमें छात्रों के मार्गदर्शन के लिए एआई आधारित प्रणाली और नागरिकों को क़ानून समझाने वाले डिजिटल सहायक शामिल हैं.

छह बार TEDx मंच पर प्रस्तुति कर चुके राउल ने, हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित 'AI Impact Summit 2026' के दौरान, ODET सत्र में भाग लिया, जहाँ उन्होंने तकनीक और समाज के भविष्य पर अपने विचार साझा किए.

आइए सुनते हैं इस युवा नवोन्मेषक से, उनकी प्रेरक यात्रा, एआई के भविष्य और उस सोच के बारे में, जो बताती है कि नेतृत्व उम्र से नहीं, दृष्टि से तय होता है. (वीडियो..)