वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

लेबनान: चने की खेती के लिए किसानों को FAO का सहयोग

जैतून के तेल में चिकन के एक कटोरे, टमाटर और हरे सेब जैसे ताजे सब्जियों से घिरा हुआ।
FAO चने, प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत होते हैं.

लेबनान: चने की खेती के लिए किसानों को FAO का सहयोग

एसडीजी

चना, लेबनान के खानपान और सांस्कृतिक पहचान का अहम हिस्सा है, लेकिन फिर भी, देश अपनी ज़रूरत का अधिकांश चना आयात करता है. उपयुक्त बीजों की कमी, खेतीबाड़ी की पुरानी पड़ चुकी तकनीक और सीमित संसाधनों के कारण, स्थानीय उत्पादन कमज़ोर है, जिससे किसान, इस पोषक और पर्यावरण-अनुकूल फ़सल से दूर होते जा रहे हैं. इन्हीं चुनौतियों से निपटने के लिए, यूएन खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO), अपनीएक देश, एक प्राथमिक उत्पाद’ (OCOP) पहल के तहत, लेबनान के किसानों को बेहतर बीज, प्रशिक्षण और खेतों में व्यावहारिक प्रदर्शन के ज़रिये सहयोग दे रहा है....(वीडियो)