वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

UN@80: संयुक्त राष्ट्र की 80वीं वर्षगाँठ पर नई दिल्ली में एक जश्न

बाईं ओर दिखाया गया डाक-टिकट संयुक्त राष्ट्र के 80 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा जारी किया गया था. इसका डिज़ाइन देशव्यापी प्रतियोगिता के ज़रिए चुना गया, जिसमें देश भर से कक्षा 9-12 के विद्यार्थियों की 7,40,000 से अधिक प्रविष्टियाँ प्राप…
© UN News
बाईं ओर दिखाया गया डाक-टिकट संयुक्त राष्ट्र के 80 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा जारी किया गया था. इसका डिज़ाइन देशव्यापी प्रतियोगिता के ज़रिए चुना गया, जिसमें देश भर से कक्षा 9-12 के विद्यार्थियों की 7,40,000 से अधिक प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं.

UN@80: संयुक्त राष्ट्र की 80वीं वर्षगाँठ पर नई दिल्ली में एक जश्न

यूएन मामले

भारत में संयुक्त राष्ट्र ने, नई दिल्ली स्थित यूएन भवन में इस विश्व संगठन की 80वीं वर्षगाँठ मनाई और भागीदारों व भारत में संयुक्त राष्ट्र देशीय टीम (UNCT) का आभार व्यक्त किया. मुख्य अतिथिभारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्री, मनोहर लाल खट्टर ने शान्तिसुरक्षाविकास और बहुपक्षीय सहयोग के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराते हुएसंयुक्त राष्ट्र के प्रति देश के दीर्घकालिक समर्थन को रेखांकित किया.

यूएन@80 के उपलक्ष्य में लगी डिजिटल प्रदर्शनी ने, विभिन्न क्षेत्रों में, संयुक्त राष्ट्र के आठ दशकों के कार्य और प्रभाव को प्रदर्शित किया. इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा पहले जारी यूएन80 स्मारक डाक-टिकट भी प्रदर्शित किया गया. यह आयोजन कुल मिलाकर राष्ट्रीय भागेदारी और साझेदारी के माध्यम से मनाए गए एक वैश्विक मील के पत्थर का प्रतिबिम्ब रहा. (वीडियो..)