हेती के लिए एक नए 'गिरोह दमन बल' को सुरक्षा परिषद की मंज़ूरी
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हेती के लिए केन्याई नेतृत्व वाले सहायता मिशन को, एक नए 'गिरोह दमन बल' में बदलने के लिए प्रस्ताव को स्वीकृति दी है. यह मिशन हेती के अधिकारियों के साथ निकट सहयोग के साथ काम करेगा.
मंगलवार को पेश किए गए इस प्रस्ताव मसौदे के पक्ष में 12 पड़े. तीन सदस्यों (चीन, पाकिस्तान, रूसी संघ) ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया और विरोध में कोई वोट नहीं पड़ा.
इस तरह, सुरक्षा परिषद ने, प्रस्ताव 2793 (2025) को पारित कर दिया.
सुरक्षा परिषद ने इस प्रस्ताव के माध्यम से, सदस्य देशों को हेती में, बहुराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता मिशन को, 12 महीने की आरम्भिक अवधि के लिए, गिरोह दमन बल में, तब्दील करने लिए अधिकृत किया है,
सुरक्षा परिषद ने, अन्य शर्तों के अलावा, निर्णय लिया कि इस गिरोह दमन बल में अधिकतम, 5,550 कर्मी होंगे, जिसमें सैन्य और पुलिसकर्मियों सहित 5,500 वर्दीधारी कर्मी होंगे, और 50 सिविल कर्मी शामिल होंगे.
हेती का कहना है कि सुरक्षा परिषद ने इस इस प्रस्ताव को पारित करके, अन्तरराष्ट्रीय समुदाय को 'स्थिति की गम्भीरता का सामना करने के साधन' प्रदान किया है.
हेती के प्रतिनिधि ने कहा कि ‘बहुराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता मिशन’ को, ‘गिरोह दमन बल’ में बदलने का आज का निर्णय "मेरे देश के, पहले से ही अशाVDत इतिहास की सबसे गCDभीर चुनौतियों में से एक के ख़िलाफ़ लड़ाई में एक निर्णायक मोड़ है."
उन्होंने कहा कि वैसे तो बहुराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता मिशन, "एक मूल्यवान समर्थन और अन्तरराष्ट्रीय एकजुटता का एक मजबूत संकेत" रहा है, मगर ज़मीनी स्थिति ने हमें याद दिलाया है कि ख़तरे का स्तर और संवेदनशीलता , इस मिशन को शुरू में दिए गए शासनादेश से कहीं अधिक है."
हेती के प्रतिनिधि ने कहा, “आज, सुरक्षा परिषद एक मज़बूत, अधिक आक्रामक और अधिक क्रियाशील शासनादेश स्वीकृत करके, अन्तरराष्ट्रीय समुदाय को हेती में स्थिति की गम्भीरता का सामना करने के साधन प्रदान कर रही है."